Ghee theft case: Two women arrested in narnaund News
Narnaund News: नारनौंद पुलिस ने दुकान नारनौंद के खांडा मोड पर परचून की दुकान का शटर तोड़कर घी पेटी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हाशिल की है। आरोपित महिलाओं की पहचान पंजाब के बरनाला निवासी जिना तथा सपनी के रूप में हुई है इस मामले में पांच आरोपित पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
मामले की जानकारी देते हुए मुख्य सिपाही कुलदीप कुमार ने बताया कि थाना में 18 मई को खांडा मोड़ पर दुकान में चोरी के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। दुकान के मालिक राम अवतार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि हांसी-जींद रोड पर खांडा मोड़ के पास स्थित उसकी दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात व्यक्ति 11 पेटी मधुसूदन घी चोरी कर ले गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इसी कड़ी में सीआईए नारनौंद की टीम ने आरोपित महिला सपनी तथा जिना को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सपनी के कब्जे से 61 सौ रुपये तथा जिना के कब्जे से 59 सौ रुपये, कुल 12 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपित महिलाओं से घटना स्थल की निशानदेही भी करवाई गई। मामले में इससे पहले पांच आरोपित गिरफ्तार किए गए जा चुके है l









1 thought on “दुकन का शटर तोड़कर घी चोरी मामला, चार महीने बाद दो महिला गिरफ्तार, 12 हजार की नगदी बरामद”