Foundation stone of e-library for girls in Petwad, CJI native village
50 लाख रुपये की लागत से में बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी
Narnaund News : देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के पैतृक गांव पेटवाड़ में बुधवार को बालिकाओं की शिक्षा को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत के सम्मान समारोह में गांव की ओर से सरकार के समक्ष रखी गई प्रमुख मांगों में शामिल बालिका ई-लाइब्रेरी की आधारशिला गांव की बेटी मीनाक्षी धानिया ने रखी और निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
गांव पेटवाड़ निवासी रोहताश धानिया की बेटी मीनाक्षी धानिया वर्तमान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कैंपस से कानून की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता मजदूरी का कार्य करते हैं और परिवार ने आर्थिक कठिनाइयों के बीच जीवन व्यतीत किया है। ऐसे परिवार से निकलकर उच्च शिक्षा हासिल कर रही मीनाक्षी के हाथों गांव की बेटियों के लिए बनने वाली ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ होना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत इस बालिका ई-लाइब्रेरी गांव के केंद्र में पुराने लड़कियों के मिडिल स्कूल के स्थान पर करीब 50 लाख रुपए की लागत से लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। लाइब्रेरी में छात्राओं के लिए कंप्यूटर रूम, आधुनिक रीडिंग रूम, वर्चुअल क्लास और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे छात्राओं को डिजिटल अध्ययन, ऑनलाइन कक्षाओं तथा विशेषज्ञों और शिक्षकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी उन्हें गांव में बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर गांव के प्रमुख समाजसेवी सीजेआई के बड़े भाई मास्टर ऋषिकांत ने कहा कि गांव की सभी जायज मांगों को पूरा करवाने के लिए पूरी टीम लगातार प्रयासरत है। सीजेआई सूर्यकांत के स्वागत सामान समारोह 10 जनवरी को जो कार्यक्रम हुआ था। उसमें गांव की 12 मांगे रखी गई थी। सभी मांगों पर काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी का उद्देश्य गांव की प्रत्येक जायज मांग को पूरा करवाना, गांव का विकास करना और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखना है। बालिका ई-लाइब्रेरी की प्रमुख मांग का पूरा होना इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है। ग्रामीणों ने सरकार, संबंधित अधिकारियों, सम्मान समारोह समिति के सदस्यों तथा इस मांग को आगे बढ़ाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
हांसी नारनौंद के ताजा समाचार भी पढ़ें:-
मिर्चपुर के पास दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, बुधवार की देर रात दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, स्वास्थ्य विभाग बरवाला के कर्मचारी व दो मिस्त्री का काम करने वाले युवकों की मौत, पूरी खबर पढ़ें,
नारनौंद में पीट-पीटकर युवक की हत्या, खेत में खून से लथपथ हालत में मिला शव, दोस्तों पर आरोप,
पेटवाड़ गांव में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से बच्ची की मौत,
Hansi Crime News: नहरी पानी को लेकर विवाद; कापड़ो गांव में चले हथियार, मामला दर्ज,
नारनौंद में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी,
दुकान का शटर तोड़कर घी चोरी मामला, चार महीने बाद दो महिला गिरफ्तार, 12 हजार की नगदी बरामद,








