स्नैपचैट पर Merchant Navy जवान से 8 लाख रुपए ठगे, लड़की बनकर धोखाधड़ी, Jind News

By sunilkohar

Updated On:

स्नैपचैट पर मर्चेंट नेवी जवान से 8 लाख रुपए ठगे, लड़की बनकर धोखाधड़ी, Jind News

---Advertisement---

 

merchant navy jawan was fraud on Snapchat Jind News

Jind News: साइबर क्राइम थाना जींद पुलिस ने मर्चेंट नेवी ( Merchant Navy ) में कार्यरत जवान से करीब 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में झज्जर निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर लड़की बनकर जवान को शादी का झांसा दिया और अलग-अलग जरूरतें बताकर रकम ट्रांसफर करवा ली।

स्नैपचैट पर ‘डॉ. कोमल’ नाम की आईडी

बूढ़ाखेड़ा गांव निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2026 में वह ड्यूटी के लिए दुबई गया था। मार्च में स्नैपचैट पर ‘डॉ. कोमल’ नाम की आईडी चलाने वाली लड़की से उसकी बातचीत शुरू हुई। बाद में दोनों व्हाट्सएप पर बात करने लगे। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने दोस्ती और शादी का भरोसा दिलाकर मार्च से अगस्त के बीच स्कैनर के माध्यम से अपने खातों में करीब 8 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

27 अगस्त को घर लौटने के बाद सचिन ने मिलने की बात कही तो सामने से टालमटोल होने लगी। अपने स्तर पर पड़ताल करने पर उसे पता चला कि ‘कोमल’ नाम से आईडी चलाने वाला व्यक्ति गांव गौछी, झज्जर निवासी साहिल है। ऑनलाइन शिकायत प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और

Leave a Comment