Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News Today : दीपावली पर पटाखे जलाने का समय किया निर्धारित; सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम, तय समय के बाद पटाखे जलाने वालों पर होगी कार्रवाई

0 minutes, 6 seconds Read

Haryana News Today: Time for burning crackers on Deepawali fixed; and Strong security arrangements made duदीपावली के दिन रात 10 बजे के बादring the festival

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक हिसार ने जिला वासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

दीपावली के दिन रात 10 बजे के बाद पटाखे जलने पर होगी कारवाई

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने सभी जिलावासियों को रोशनी के पर्व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि रोशनी का त्यौहार शांति, प्रगति और समृद्धि का प्रतीक है जो हमें समाज के सभी वर्गों के साथ अपनी खुशी सांझा करने के हमारे कर्तव्य की याद दिलाता है।

img 20241029 wa00034884213472521513119

उन्होंने लोगों से इको-फ्रेंडली और ग्रीन दीपावली मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण में बढ़ता प्रदूषण हम सभी के लिए चिंता का विषय है। दीपावली पर पटाखों से वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है और अस्थमा के रोगियों की संख्या के बढ़ने लगती है। पटाखों से हानिकारक के विषैली गैस भी निकलती है, जिसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और यह प्रभाव लंबे समय तक रहता है। हमे इस दीपावली को प्रदूषण रहित मनाने का संकल्प लेना चाहिए। लोग जनहित तथा पर्यावरण हित में दीपावली पर आतिशबाजी न चलाएं और दीप जलाकर रोशनी के इस पर्व को खुशी से मनाएं।

img 20241029 wa00015413345427049440897

दीपावली के दिन प्रशासन द्वारा शाम 8 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे जलने की अनुमति प्रदान की गई है। 10 बजे के बाद पटाखे जलाने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अगर कोई अनाधिकृत रूप से पटाखे बेचता पाया जाता है तो उसके खिलाफ संबंधित थाना में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हिसार पुलिस का प्लान
दीपावली के अवसर पर मुख्य बाजारों में भीड़ के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस सुरक्षा प्रबन्ध कर शहर में बाजार के मुख्य मार्गो नाके, शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त, पीसीआर, ERV और राइडर की नियुक्ति सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। जो मार्केट में गस्त के साथ असमाजिक तत्वों पर भी नजर रखेंगे। मार्केट में चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है और ग्रोवर मार्केट, रैड स्क्यवैर मार्किट, ग्रीन स्क्वायर मार्केट और थाना शहर के नजदीक पार्किंग व्यवस्था की गई है।

सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग के अलावा राइडर, पीसीआर भी लगातार गश्त पर रहने के निर्देश दिए गए है। भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने आम जन से अपील की है कि सड़क पर कोई भी दुपहिया, चोपहिया और भारी वाहन पार्क न करें। अन्यथा उन्हें खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि वे दिवाली के दिन और अधिक मेहनत व समर्पण भाव के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें ताकि रोशनी के इस पर्व को सभी के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer