Doctor attacked in Kaithal Haryana
घर पर हुई कहासुनी के बाद मारपीट का आरोप
हरियाणा न्यूज | कैथल शहर की बालाजी कॉलोनी में एक डॉक्टर पर स्टील के हैंडल से हमला कर दिया। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर मनिंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि वह 7 अक्टूबर को शाम करीब 6 बजे अपने पिता महावीर सिंह के साथ घर पर थे। इसी दौरान विरेंद्र वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। जब पिता ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ
भी अभद्रता की और हाथ में पकड़े स्टील के हैंडल से उसके सिर पर वार किया। इसके बाद पिता ने बीच-बचाव किया। विरेंद्र ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि अगली बार गोली से मरवा देगा।
उनके पिता ने पहले ही विरेंद्र को घर से बेदखल किया हुआ है और इसी रंजिश के चलते हमला किया गया। इससे पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन उस समय आरोपी ने माफी मांग ली थी। जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













1 thought on “Kaithal News: कैथल में डॉक्टर पर हमला, केस दर्ज, जाने पूरा मामला”