प्रीपेड-पोस्टपेड बिजली मीटर का ऑप्शन चुनने की उपभोक्ता को आजादी
Haryana News: हरियाणा में अब प्रीपेड पोस्टपेड बिजली मीटर लगाए जाएंगे। बिजली वितरण निगम बड़ा फैसला लेते हुए हरियाणा में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली मीटर बदलने का फैसला लिया है। बिजली निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए उपभोक्ताओं को ऑप्शन चुनने की आजादी दी है कि वह प्रीपेड मीटर लगवाना चाहते हैं या पोस्टपेड। अगर यह मीटर लग गई तो लोग अपने खर्च के हिसाब से बिजली का इस्तेमाल कर पाएंगे।
पोस्टपेड-प्रीपेड बिजली मीटर योजना से से जगमग होगा हरियाणा
हरियाणा के गब्बर मंत्री अनिल विज के बिजली मंत्रालय ने फैसला लिया है। बिजली मंत्रालय कि फैसले के मुताबिक हरियाणा बिजली वितरण निगम के अंतर्गत आने वाले दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जाएगा। पुराने बिजली मीटरों को बदलकर नए पोस्टपेड एंड प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर सरकार ने मोहर लगा दी है। यह स्मार्ट मीटर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों मोड में होंगे और उपभोक्ताओं को उनके ऑप्शन चुनने की आजादी दी गई है।
Haryana postpaid prepaid bijali Smart meter Yojana
स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली उपभोक्ता बिजली का प्रयोग मोबाइल की तरह कर पाएंगे। जब उन का बिजली मीटर रिचार्ज होगा तो उनके घर व कार्यालय में रोशनी होगी और जब रिचार्ज खत्म हो जाएगा तो उनका घर वह कार्यालय से बिजली गुल हो जाएगी और उन्हें अपने घर को रोशन करने के लिए तुरंत ही रिचार्ज करना होगा। प्रीपेड में यह सुविधा पहले रिचार्ज करने पर मिलेगी जबकि पोस्टपेड बिजली मीटर में पोस्टपेड मोबाइल की तरह महीने के आखिर में बिजली बिल भेजा जाएगा।
प्रीपेड और पोस्टपेड बिजली मीटरों के फायदे
हरियाणा बिजली निगम द्वारा प्रीपेड और पोस्टपेड बिजली मीटर लगाने का जो फैसला लिया है उसके अनेक फायदे हैं।
प्रीपेड बिजली मीटर के फायदे
- पहले भुगतान, फिर बिजली – जितना रिचार्ज, उतनी बिजली। बिल का झंझट नहीं।
- बिल पर पूरा कंट्रोल – आप अपने खर्च को पहले से प्लान कर सकते हैं।
- बकाया नहीं बनता – ओवरड्यू या पेनल्टी की टेंशन खत्म।
- बिजली चोरी में कमी – सिस्टम ज्यादा पारदर्शी होता है।
- मीटर रीडिंग की जरूरत नहीं – सब कुछ ऑटोमैटिक।
- जागरूकता बढ़ती है – लोग बिजली बचाने लगते हैं क्योंकि बैलेंस दिखता रहता है।
⚡ पोस्टपेड बिजली मीटर के फायदे
पोस्टपेड बिजली मीटर लगवाने पर आपके पूरे महीने बिजली का प्रयोग करने के बाद आखिर में बिजली बिल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना के तहत आप पूरे महीने बिना किसी रूकावट के बिजली का प्रयोग कर सकते हैं।
पोस्टपेड बिजली मीटर लगवाने वाले उपभोक्ता मोबाइल ऐप के जरिए अपने दैनिक बिजली खपत देख सकते हैं और अपने दैनिक बिजली खपत पर नियंत्रण भी कर सकते हैं।
स्मार्ट पोस्टपेड बिजली मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को समय पर बिजली के बिल का भुगतान करने पर कभी-कभी बिजली बिल भुगतान में छूट का फायदा मिल सकता है।
नए स्मार्ट पोस्टपेड बिजली मीटर केवल का भुगतान ऑनलाइन होगा और इसका बिल भी लोगों को ईमेल लिया मोबाइल मैसेज के जरिए भेजा जाएगा। बिजली निगम की है पूरी कार्यप्रणाली पेपर ली हो सकती है।
स्मार्ट पोस्टपेड-प्रीपेड बिजली मीटर के नुकसान

स्मार्ट पोस्टपेड हुआ प्रीपेड बिजली मीटर लगवाने के जितने फायदे हैं उतने ही इसके नुकसान भी सामने आ रहे हैं। नेटवर्क प्रॉब्लम होने पर उनके डाटा ट्रांसफर वह बिजली कटर होने की संभावना है बढ़ जाती हैं।
स्मार्ट मीटर में एडवांस तकनीक होती है, इसलिए पारंपरिक मीटर की तुलना में इनकी लागत अधिक हो सकती है और कभी-कभी इंस्टॉलेशन या सिस्टम अपग्रेड का खर्च भी जुड़ सकता है।
बिजली उपभोक्ताओं को अभी से डर सताने लगा है कि मोबाइल नेटवर्क कंपनियों की तरह बिजली निगम की शुरुआत में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर योजना के तहत कम लागत पर बिजली उपलब्ध करवाइए। लेकिन मोबाइल नेटवर्क कंपनियों की तरह जब लोगों को इसकी आदत हो जाएगी तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं और बिजली के बड़े हुए बिल लोगों के लिए परेशानी बन सकते हैं।