Haryana Punjab drug Taskar arrest in jakhal Fatehabad News
Fatehabad News: फतेहाबाद की जाखल पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब दो आदतन नशा तस्कर लाखों रुपए की हेरोइन के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों नशा तस्करों के खिलाफ हरियाणा पंजाब में दो दर्जन के करीब मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ करने में लगी हुई है।
लाखों रुपये की हेरोइन बरामद, नशा तस्करों का मोटरसाइकिल जब्त
“नशा मुक्त अभियान” के तहत जाखल पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आदतन नशा तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन (कीमत लाखों रुपये) बरामद की है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (HR-23J-2755 पैशन प्रो) को भी जब्त कर लिया गया है।
नशा तस्करों का विवरण
थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रेलवे पुल के नीचे क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक मुड़कर भागने लगे।

जाखल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया और दोनों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जाखल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की जा सके।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
जगदीप सिंह उर्फ जस्सी के विरुद्ध दर्ज मामले (कुल 16 मामले – एनडीपीएस एक्ट)
गिरफ्तार नशा तस्करों की पहचान:
- जगदीप सिंह उर्फ बग्गा उर्फ जस्सी पुत्र बलबिंद्र सिंह, निवासी बाजीगर बस्ती, जाखल
- रणजीत सिंह उर्फ पोकल उर्फ बब्बु, निवासी बाजीगर बस्ती, जाखल
- मु.न. 212 दिनांक 16.12.2010 धारा 21-61-85 NDPS ACT, थाना जाखल
- मु.न. 88 दिनांक 23.05.2011 धारा 21/27A-61-85 NDPS ACT, थाना जाखल
- मु.न. 50 दिनांक 13.03.2014 धारा 21-61-85 NDPS ACT, थाना जाखल
- मु.न. 11 दिनांक 09.01.2015 धारा 21-61-85 NDPS ACT, थाना टोहाना
- मु.न. 753 दिनांक 14.12.2015 धारा 21-61-85 NDPS ACT, थाना रतिया
- मु.न. 32 दिनांक 15.05.2017 धारा 29-61-85 NDPS ACT, थाना चिमो (संगरूर)
- मु.न. 48 दिनांक 20.06.2017 धारा 21/29-61-85 NDPS ACT, थाना चिमो (संगरूर)
- मु.न. 118 दिनांक 18.09.2018 धारा 21/25/29-61-85 NDPS ACT, थाना बरेटा (पंजाब)
- मु.न. 760 दिनांक 16.12.2015 धारा 12A/27A-61-85 NDPS ACT, थाना रतिया
- मु.न. 31 दिनांक 30.03.2017 धारा 21/25-61-85 NDPS ACT, थाना बरेटा
- मु.न. 270 दिनांक 27.12.2015 धारा 21-61-85 NDPS ACT, थाना जाखल
- मु.न. 80 दिनांक 27.05.2020 धारा 21-61-85 NDPS ACT, थाना मानसा (पंजाब)
- मु.न. 132 दिनांक 02.08.2020 धारा 21-61-85 NDPS ACT, थाना मानसा (पंजाब)
- मु.न. 201 दिनांक 25.11.2019 धारा 21/29-61-85 NDPS ACT, थाना मानसा (पंजाब)
- मु.न. 91 दिनांक 04.06.2020 धारा 21-61-85 NDPS ACT, थाना मानसा (पंजाब)
- मु.न. 10 दिनांक 31.01.2020 धारा 21-61-85 NDPS ACT, थाना बुडलाढा (पंजाब)
रणजीत सिंह उर्फ पोकल के विरुद्ध दर्ज मामले (कुल 3 मामले – एनडीपीएस व एक्साइज एक्ट) - मु.न. 760 दिनांक 16.02.2015 धारा 21A/27A-61-85 NDPS ACT, थाना रतिया
- मु.न. 31 दिनांक 30.03.2017 धारा 21/25-61-85 NDPS ACT, थाना बरेटा (पंजाब)
- मु.न. 154 दिनांक 05.09.2022 धारा 61-4-20 एक्साइज एक्ट, थाना जाखल