---Advertisement---

Hisar DC ने बरवाला व उकलाना मंडियों का किया निरीक्षण, फसल खरीद व्यवस्थाओं को लेकर आदेश

Follow Us
---Advertisement---

Hisar DC visit to Barwala anaaj Mandi


Hisar News Today : Hisar DC महेंद्र पाल ने सोमवार को जिला हिसार के खंड बरवाला तथा उकलाना की अनाज मंडियों का दौरा कर फसल खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडियों में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी अधिकारियों, आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि मंडियों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी फसल की खरीद सुचारू, पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में खरीद एजेंसियों की पर्याप्त व्यवस्था रहे, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार न करना पड़े। ( Barwala News Today )

 

 


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गेट पास व्यवस्था, नापतोल प्रक्रिया तथा नमी मापक यंत्रों की कार्यप्रणाली की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी उपकरण सही व पारदर्शी तरीके से कार्य करें ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा उपायुक्त ने मंडी परिसर स्थित अटल कैंटीन का भी दौरा किया। उन्होंने वहां पर उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और संचालन कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कैंटीन में स्वच्छता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि किसानों और मजदूरों को उचित दर पर अच्छा भोजन मिल सके। ( Uklana News Today )


उपायुक्त ने अधिकारियों को कहा कि तिरपाल व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रखी जाएं। उपायुक्त महेंद्र पाल ने फसल आने उपरांत उसका उठान भी समय-समय पर किया जाए ताकि मंडियों में फसल का अनावश्यक स्टॉक जमा न हो और किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करने और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए। ( Latest News Hisar Haryana )


उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी फसल मंडियों में लेकर आए। इस अवसर पर विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।( Hisar ki Taaja News )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer