WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Haryana Road Accident Today: चार सड़क हादसों में छह लोगों की गई जान

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

 Haryana Road Accident Today : 

दिव्यांग पति व मासूम के साथ स्कूटी पर सवार होकर महिला जा रही थी खाटू श्याम के दर्शन करने, ट्रक ने महिला को कुचला

हरियाणा न्यूज करनाल : करनाल चार अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज किया है। घोघड़ीपुर फ्लाइओवर पर सिलेंडर से भरे ट्रक के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। उस पर दंपती व उनका छह साल का बेटा सवार था। टक्कर के बाद महिला स्कूटी से उछलकर सड़क पर गिर गई। ट्रक का पहिया महिला के सिर को कुचलकर निकल गया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दिव्यांग पति और बेटे को चोट आई। लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंपा गया। ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

हकीकत नगर निवासी दिव्यांग रामलाल ने बताया कि वह एक निजी राइस मिल में नौकरी करते हैं। वह प्रत्येक रविवार को 30 वर्षीय पत्नी ममता और छह वर्षीय बेटे देवांश के साथ पुरानी अनाज मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में मत्था टेकने जाते हैं। रविवार सुबह को भी वह स्कूटी से पत्नी और बेटे के साथ खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे। जब वह घोघड़ीपुर फ्लाइओवर पर पहुंचे तो पीछे से सिलेंडर से भरे ट्रक के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद वह और बेटा फ्लाइओवर की साइड और पत्नी ट्रक के आगे जा गिरी। ट्रक को रोकने के बजाय चालक उनकी पत्नी के सिर को कुचलता हुआ आगे निकल गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायल पिता और पुत्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रास्ता घूमावदार होने के कारण होते हैं हादसे

आसपास के लोगों ने बताया कि जिस जगह स्कूटी सवार दंपती के साथ हादसा हुआ वहां घोघड़ीपुर फ्लाइओवर घूमावदार है। बड़े वाहन चालक तेज गति से अपने वाहनों को मोड़ते हैं। जिस कारण कई बार छोटे वाहन चालक बड़े वाहनों की चपेट में आते हैं।

पीछा करके लोगों ने पकड़ा ट्रक चालक

हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भागने लगा। मौके से ही ट्रक के पीछे लोगों ने अपना वाहन लगा दिए। करीब डेढ़ किलोमीटर आगे चलकर ट्रक को रोक लिया गया। लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत और ट्रक को कब्जे में लिया है। आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

झगड़े में घायल दोस्त को बचाने चले दो और ने गंवाई हादसे में जान

Haryana News Karnal : करनाल गांव बांसा निवासी दो दोस्त झगड़े में चाकू से घायल दोस्त को बचाने के लिए अस्पताल लेकर चले, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह भी मौत की चपेट में आ जाएंगे। गांव से निकलते ही ट्राले ने बाइक सवार तीनों दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भयानक था कि तीन में से किसी को अस्पताल पहुंचने का मौका तक नहीं मिला। एक साथ गांव के तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के स्वजन झगड़ा करने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गांव बांसा निवासी अजय का गांव के कुछ युवकों ने कुछ समय पहले विवाद हुआ था। इस मामले में पंचायत में फैसला हो चुका था। इसके बाद भी दूसरे पक्ष के युवकों ने रविवार देर शाम अजय पर चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया। पवन और बीरेंद्र लहुलुहान हालत में अजय को बाइक पर लेकर जुंडला में इलाज कराने के लिए गांव से निकले। 

जैसे ही वह करनाल- असंध रोड पर पहुंचे तो एक ट्राले की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयंकर था कि किसी की जान बचाने के लिए जा रहे थे वह खुद ही जान गंवा बैठे। ट्राले के पिछले पहियो से कुचलकर तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ऐसा भी मौका नहीं मिला कि किसी को चिकित्सक के पास ले जाया जा सके। हादसे के बाद अजय के चाचा कृष्ण ने बताया कि आरोपित युवकों से झगड़े के बाद समझौता हो चुका था। आरोपित बदमाश किस्म का है। समझौता होने के बाद भी आरोपितों ने उस पर चाकू से वार किया। अजय के साथ यह वारदात न होती तो आज गांव में एक साथ तीन अर्थियां न उठती।

टक्कर के बाद स्कूटी समेत बस के नीचे फंसा चालक, गई जान

हरियाणा न्यूज करनाल : जुंडला के पास हरियाणा रोडवेज बस के चालक ने स्कूटी चालक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक और स्कूटी बस के नीचे फंस गई। कुछ दूरी पर चालक ने बस रोकी। आसपास के लोगों ने स्कूटी चालक को निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक बस लेकर मौके से भाग निकला।

मृतक के भाई की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। गांव पिचौलिया निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह पांच भाई और एक बहन थे। उनका छोटा भाई राजपाल जुंडला स्थित महाजन टाइल्स में मुनीम था। वह शनिवार देर शाम को वह काम के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था। जब वह जुंडला स्थित सूर्या राइस मिल के पास पहुंचा तो सामने से तेज से गति से आ रहे हरियाणा रोडवेज बस के चालक ने स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। 

बस की टक्कर लगने के कारण उनका भाई स्कूटी समेत बस के नीचे फंस गया। कुछ दूरी पर चालक ने बस को रोका। आसपास के लोगों ने उनके भाई और स्कूटी को बस के नीचे से निकाला। तब तक उनके भाई की मौत हो चुकी थी। बस चालक कुछ देर मौके पर रुका इसके बाद भाग निकला। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत , एक घायल

हरियाणा न्यूज करनाल : करनाल गगसीना के पास गलत दिशा गांव से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने बाइक सवार दो दोस्तों को सीधी टक्कर मार दी। तिलकराज स्वजन जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है। चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। 

गांव सिंघड़ा निवासी चेतन ने बताया कि उसका 21 वर्षीय भाई तिलकराज जागरण कार्यक्रम में झांकी निकालने का काम करता था। वह अपने 15 वर्षीय दोस्त के साथ पानीपत में जागरण कार्यक्रम में काम करने गया था। रविवार सुबह को वह दोस्त के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। जब वह गगसीना गांव स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंचे तो गलत दिशा से ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर छोड़कर भाग निकला। चेतन ने बताया कि बीते वर्ष उसने 12वीं की परीक्षा पास की थी।

Tags : Haryana News Today   

Sarkari Naukri 2023 DU Recruitment 2023: बिना परीक्षा के 57700 सैलरी की चाहिए नौकरी, तो डीयू में फटाफट करें आवेदन, बंपर पदों पर हो रही है बहाली

तीसरी मंजिल से गिरने पर श्रमिक की मौत, आधी रात थाने पर हंगामा

You Might Also Like

Leave a Comment