Haryana Weather Update 7 days: हरियाणा में आज रात से बदले का मौसम का मिजाज
Haryana Weather Update: हरियाणा सहित उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से मौसम बार-बार बदलने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। 25 मार्च से 30-31 मार्च तक हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगे जिससे गेहूं और सरसों की फसल पर बारिश से संकट के बाद खड़े हो गए हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है।
हरियाणा मौसम अपडेट
उत्तर भारत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बार-बार बदल रहा है। मौसम के परिवर्तनशील होने से बुजुर्गों और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ रहा है साथ ही पशु पक्षी भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं। क्योंकि अचानक तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है तो कभी अधिकतम तापमान सामान्य से भी नीचे पहुंच जाता है। किसानों की गेहूं व सरसों की फसल पकाने में अभी 20 दिन का समय बचा है लेकिन मौसम के बार-बार बदलने से गेहूं की फसल भी समय से पहले आने की संभावना बन रही है।
25 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज
हरियाणा मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर मदन खीचड़ ने संभावना जताई है कि 25 मार्च को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके आंशिक की प्रभाव से हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में 26-27 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने और कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई है। उन्होंने बताया कि मौसम के इस परिवर्तन का सीधा असर गेहूं और सरसों की फसल पर पड़ सकता है।
30-31 मार्च को हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 28 मार्च की रात को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 30-31 मार्च को हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि अगर कोई किसान भाई गेहूं की फसल में सिंचाई करने की सोच रहा है तो वह फिलहाल इसे टाल दे। वहीं जिन किसानों ने सरसों की फसल की कटाई की हुई है वह है उसके बंडल बनाकर सुरक्षित स्थानों पर रख लें।