HAU Hisar Drug supplier Arrest: Haryana Crime Update
Hisar News Today: हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ( HAU Hisar) में नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाले सप्लायर को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हेरोइन चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यूनिवर्सिटी के छात्रों को लगा रहा नशे की लत
हिसार पुलिस की एएनसी स्टाफ को सूचना मिली थी कि भिवानी जिले का एक युवक बाहर से नशीला पदार्थ खरीद कर हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ( HAU Hisar) के छात्रों को सप्लाई कर नशे की लत में डाल रहा है। सूचना के आधार पर एएनसी स्टाफ प्रभारी इंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और आरोपी को रंग हाथों में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 8.540 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ।
पीरांवाली से नशा तस्कर से हेरोइन खरीदकर यूनिवर्सिटी में बेचता है आरोपी

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वह पीरावांली गांव के नशा तस्कर से नशीला पदार्थ खरीद कर एचएयू यूनिवर्सिटी के छात्रों में सप्लाई करने का काम करता है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया ताकि उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा सके।
भिवानी जिले के रोढ़ां गांव का नशा सप्लायर काबू
पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा सप्लायर की पहचान भिवानी जिले के गांव रोढ़ां निवासी राहुल पुत्र संजय जो हाल में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के गिरी सेंटर में रहता है। पुलिस आरोपी द्वारा बताए गए नशा तस्कर की पहचान कर उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने में लगी हुई है। साथी राहुल से यह भी पुस्तक की जा रही है कि वह यह नशा यूनिवर्सिटी के किन-किन छात्रों को सप्लाई करता था और क्या उसके साथ इस धंधे में कोई और भी शामिल तो नहीं है।
हांसी में हाइवे पर ट्रक में लगी आग,
नारनौंद में दो किसानों में विवाद, रास्ता रोककर हमला करने का आरोप, एक गंभीर,
नारनौंद से दो युवतियां लापता, एक कोचिंग सेंटर जाने के बहाने घर से निकली, दूसरी दोपहर को घर से भागी,