---Advertisement---

Hisar Teej Mahotsav 2025 : तीज महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने किया सम्मानित

Follow Us
---Advertisement---

HAU Hisar Teej Mahotsav में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दिये नकद पुरस्कार


Hisar News : जिला प्रशासन एवं ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग द्वारा सोमवार को पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ HAU Hisar Teej Mahotsav मनाया गया। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि नलवा के विधायक रणधीर पनिहार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को नकद पुरस्कार दिए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आजाद नगर में ग्राम दुकान का किया शुभारंभ, विभिन्न स्थानों पर महिला सांस्कृतिक केंदों का भी किया लोकार्पण

प्रथम स्थान पर रही भाग्य लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे रविदास स्वयं सहायता समूह को पचास हजार तथा तीसरे स्थान पर रहे शिक्षा स्वयं सहायता समूह को पच्चीस हजार रुपये के पुरस्कार दिए गए। कैबिनेट मंत्री ने Hisar Teej Mahotsav पर आजाद नगर की गली नंबर 4 में स्वयं सहायता समूह की ग्राम दुकान का भी उद्घाटन किया। इसके उपरांत कार्यक्रम स्थल पर ही उन्होंने विभिन्न स्थानों पर खोले गए महिला सांस्कृतिक केंद्रों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम स्थल पर स्वयं सहायता समूह द्वारा एक प्रदर्शनी भी लगाई थी, जिसमें समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गए उत्पाद प्रदर्शित किए गए थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण किया गया।

 

Hisar Teej Mahotsav 2025 : तीज महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने किया सम्मानित


Hisar Teej Mahotsav पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने तीज महोत्सव को पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूरे उत्साह के साथ मनाने के लिए बडी संख्या में पहुंची महिलाओं को हरियाली तीज की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने और बेटियों-बहनों के पावन त्योहार तीज के उत्सव पर यहां आना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। पारंपरिक उल्लास, लोकगीतों और सांस्कृतिक झलकियों के साथ हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन प्रदेश के कई हिस्सों किया जा रहा है। सावन की हरियाली के बीच रंग-बिरंगे पहनावे, हाथों की मेहंदी, झूले, पतंगबाजी, लोकगीतों और नृत्य की छटा इस पर्व को अद्वितीय बना देती है।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह पर्व केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है। Hisar Teej Mahotsav एक पारिवारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव है, जो प्रेम, एकता और परंपरा का प्रतीक है। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़े रखना हमारी जिम्मेदारी है। हरियाणा अपनी सांस्कृतिक परम्पराओं और गरिमामयी लोक संस्कृति की अमूल्य विरासत को संजोए हुए है। हमारे लोक गीत, लोक संगीत, लोक नृत्य और लोक कलाएं हमारी संस्कृति के वाहक हैं। इनके माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी अपने अतीत से जुड़ पाती है। इनका संरक्षण और संवर्धन समय की जरूरत है।

 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध हैं। हमारी आधी आबादी महिलाएं हैं और जब तक आधी आबादी देश व समाज के निर्माण में बराबर की भूमिका नहीं निभाएगी, तब तक हम विकसित भारत का निर्माण नहीं कर सकते। हम उच्चतर शिक्षा के लिए बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहें हैं। प्रदेश के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निरंतर आगे बढाया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना में राशि को बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना में गर्भवती महिलाओं को सहायता राशि दी जा रही है। महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवसथा कर उन्हें उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान को पूरी गंभीरता से चलाया गया। इसी का परिणाम है कि प्रदेश के लिंगानुपात में आशा के अनुरूप सुधार हुआ है।

 

 


कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा द्वारा सभी महिलाओं को कोथली भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला उत्थान की धूरी / ड्रोन दीदी की सफलता तथा आजीविका मिशन कार्य प्रगति पर व्याख्यान दिया गया। Hisar Teej Mahotsav में लोक गायिका मिस राकेश श्योराण की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी नृत्य संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

 


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, जिला परिषद के सीईओ हरबीर सिंह, डीपीएम विरेंद्र श्योराण, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, कृष्ण सरसाना, आशीष जोशी, संजीव रेवडी, भाजपा कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, अजय बेनीवाल, जगदीश सांचला, अजय गावड़, रामचंद्र गंगवा, दीपक, लक्ष्मण श्योराण सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer