Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार बरवाला क्षेत्र के गांव से युवती प्रेमी संग फरार, जींद जिले के कैर खेड़ी के युवक पर आरोप ! Barwala News

0 minutes, 9 seconds Read

परिजनों को सोता छोड़ युवती प्रेमी संग फरार

Barwala News : हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव मतलोडा से एक युवती रात को परिजनों को सोता छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। काफी तलाष करने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लगा। युवती के परिजनों ने इसकी षिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar Barwala Matloda Girl absconded with her lover, youth from Kair Kheri of Jind district accused

बरवाला थाना पुलिस को दी षिकायत में मतलोडा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 14 जून की रात को वो खाना खाने के बाद अपने परिवार सहित घर में सो गया था। उनके साथ उसकी 23 साल की बेटी भी सो रही थी। लेकिन जब सुबह उठे तो उसकी बेटी अपने बिस्तर से गायब मिली। ( Latest Hisar News in Hindi )

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की अपनी सभी रिष्तेदारियों व जान पहचान की जगह पर तलाष किया, परंतु उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद उन्हें मालूम हुआ कि उसकी बेटी को 15 जून की अलसुबह करीब 2ः30 बजे जींद जिले के गांव कैर खेड़ी निवासी अंकित बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है। ( Matloda Hisar News )

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि कैर खेड़ी जींद निवासी अंकित एक अपराधिक किस्म का युवक है और वो इससे पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पीड़ित ने बताया कि उसे डर है कि आरोपित अंकित कहीं उसकी बेटी के साथ कुछ गलत काम ना कर दे। बरवाला थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की षिकायत पर कारवाई करते हुए मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। ( Barwala Girl Missing )

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer