Verification: eefe237ed2c24d7f

Rekha Hatya : रेखा की मौत का राज खुला, गैस सिलेंडर की चिंगारी से नहीं गला दबाकर की हत्या

0 minutes, 6 seconds Read

Hisar Daroli Rekha Hatya Husband Arrested

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव दड़ौली में रेखा की मौत का राज खुल गया है। रेखा की मौत गैस सिलेंडर से निकली आग की वजह से नहीं हुई, बल्कि पहले उसका गला दबाकर हत्या की गई थी और बाद में उसके कपड़ों में आग लगाई गई थी। वारदात 26 अक्टूबर की है। मृतका के पति, सास और ससुर ने बिना पोस्टमार्टम करवाए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब मामले का पूरी तरह से खुलासा हुआ है। ( Hisar News Today )

 

पुलिस ने आरोपित पति दलबीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि रेखा की दहेज के लिए और पति के अवैध संबंध के चलते हत्या ( Rekha Hatya ) की गई थी। पुलिस ने मृतका के पति दिलबाग, ससुर हेतराम और सास संतोष देवी के खिलाफ दहेज हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है। ( Adampur Mandi News )

 

 

 

पुलिस को दिए गए बयान में राजबीर का कहना है कि रेखा की मौत के बाद उसकी चचेरी बहन ने बताया कि रेखा अक्सर पति के रिश्ते की बातें बताती थी। इंटरनेट पर हुई चैट के बारे में भी बताया था। सभी परिस्थितियों में साफ है कि मेरी बेटी की हत्या ( Rekha Hatya ) दहेज की मांग और पति के अवैध संबंधों के चलते की गई है। पुलिस ने मृतका के पति दिलबाग, ससुर हेतराम और सास संतोष देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

दहेज के लिए करते थे परेशान

पुलिस को दिए गए बयान में फतेहाबाद जिला के गांव खाबड़ा खुर्द निवासी राजबीर ने बताया कि बड़ी बेटी रेखा की शादी 14 फरवरी 2024 को आदमपुर के गांव दड़ौली निवासी दिलबाग के साथ ही थी। शादी के पांच माह बाद पति, सास और ससुर ने दहेज में नई कार और रुपये मांगे थे।

आरोप है कि दिलबाग के किसी और महिला के साथ अवैध संबंध थे। इसका बेटी को पता चला तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। 26 अक्टूबर को मेरे भाई महेंद्र के पास बेटी के ससुरालजनों का फोन आया कि रेखा का देहांत हो गया है। जब वहां जाकर पूछा तो उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण रेखा झुलस गई और उसकी मौत हो गई।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer