Hisar ki taaja khabar: JBT teacher commits suicide in Hisar, case registered against six people
फसल बीमा क्लेम हड़पने के आरोपित जेबीटी अध्यापक ने किया सुसाइड

हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार जिले के गांव बंगाली सुरतीया में एक जेबीटी अध्यापक ने अज्ञात परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निकालकर आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक सहित अन्य पर फसल बीमा क्लेम राशि हड़पने का मामला दर्ज है और वो अग्रिम जमानत पर जेल से बाहर था। इसकी सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने मृतक के साले के बयान पर छः लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव मंगाली सुरतीया निवासी राजेंद्र जेबीटी अध्यापक लगा हुआ था और इन दिनों उसकी ड्यूटी हिसार जिले के नजदीकी गांव हरिकोट में थी। 26 जनवरी को राजेंद्र ने अज्ञात परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतक के साले के बयान पर छः लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। जेबीटी अध्यापक राजेन्द्र सहित अन्य पर फसल बीमा के क्लेम की लाखों रुपए हड़पने का मामला दर्ज है और मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसके साथी जमानत करवाने व 20 लाख रुपए देने के लिए दबाव बना रहे थे।
पुलिस को दिए बयान में सदलपुर निवासी विकास ने बताया कि उसकी बहन कविता की शादी 2004 में मंगाली सुरतीया निवासी जेबीटी अध्यापक राजेन्द्र के साथ हुई थी, उन दिनों का एक बेटा है। इन दिनों उसके जीजा की ड्यूटी हरिकोट गांव के स्कूल में आई हुई थी और वहां पर उसकी पहचान गांव हरिकोट के सतपाल और विनोद के साथ हो गई। सतपाल और विनोद ने उसके जीजा राजेंद्र को गुमराह कर रोहनात गांव में फसल बीमा करवा लिया। इस दौरान उन्होंने उसके जीजा राजेंद्र की मुलाकात देवेंद्र नाम के अध्यापक से भी कार्रवाई और उन्होंने जालसाजी से जमीन के झूठे कागजात तैयार कर किसानों की क्लेम राशि को हड़प लिया।
शिकायतकर्ता के मुताबिक भिवानी जिले के बवानी खेड़ा पुलिस थाने में 26 अप्रैल को आईपीसी की धारा 420, 467, 468, व 471 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने विकास नाम के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि किसने की फसल बीमा क्लेम राशि हड़पने में जेबीटी अध्यापक राजेंद्र, हरिकोट निवासी सतपाल और विनोद सहित अन्य लोग शामिल हैं। इसकी भनक लगते ही जेबीटी अध्यापक राजेंद्र ने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत करवा ली। परंतु पुलिस ने सतपाल, विनोद और मंगल को गिरफ्तार कर लिया।
विकास ने आरोप लगाते हुए बताया कि जेल में बंद सतपाल और विनोद ने अपने जमानत करवाने के लिए उसके जीजा राजेंद्र को कहा तो उसने मना कर दिया। परंतु सतपाल व विनोद का भतीजा साहिल, विक्की, हरिकोट निवासी विरेन्द्र व रामकिशन उसके जीजा राजेंद्र से 20 लाख रुपए देने के लिए दबाव बनाने लगे। इस बात को लेकर उसका जीजा राजेंद्र मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे तुरंत ही हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
जेबीटी अध्यापक राजेंद्र के द्वारा सुसाइड करने की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के साले के बयान पर छः लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
ये खबरें भी पढ़ें :-
Republic Day Celebration in Hansi
हरियाणा पुलिस भर्ती में सरकार ने दी विशेष छूट, इन अभ्यर्थियों को होगा फायदा
Hansi News Today: हांसी में एंबुलेंस की टक्कर से घायल की उपचार के दौरान मौत
Bhuna News Today : अनुसूचित जाति के लोगों ने नपा अधिकारियों को बनाया बंधक