---Advertisement---

हरियाणा की ताजा खबरें: Latest News Haryana; Weather Update

Follow Us
---Advertisement---

Latest News Haryana; Weather Update

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Latest News Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट- 2026 के अंतर्गत नई दिल्ली में आयोजित भारत–अफ्रीका सामरिक साझेदारी बैठक को संबोधित किया। 

वैश्विक सहयोग के इस नए दौर में हरियाणा अफ्रीकी देशों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बना रहा है।

हरियाणा न केवल औद्योगिक और आर्थिक क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है बल्कि कृषि, पशुपालन, डेयरी, बागवानी तथा अन्य एलाइड सेक्टर में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। इन क्षेत्रों में दोनों मिलकर परस्पर आपसी सहयोग से एक दूसरे का अनुभव और विशेषज्ञता साझा करते हुए विकास में रफ्तार पकड़ेंगे। ( हरियाणा की ताजा खबरें

हरियाणा मौसम पूर्वानुमान 

Heavy Rain Alert: देशभर में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) के एक्टिव होने की वजह से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. एक सर्कुलेशन साउथ इंटीरियर कर्नाटक, दूसरा पूर्व बांग्लादेश और तीसरा साउथवेस्ट राजस्थान और आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र में बना हुआ है. इसके अलावा एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) हरियाणा से छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ है और 26 मार्च से एक नया Western Disturbance उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। ( Haryana weather update)

 

वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद, रजिस्ट्रेशन विंडो भी क्लोज

कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते यह फैसला लिया है।

वहीं  26 मार्च रात्रि 10 बजे से -27 मार्च शाम 05 बजे तक खाटू श्यामजी मंदिर आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे

अमेरिका ने ईरान को तबाह करने,उसपर और बंदिश लगाने के लिए युद्ध की शुरुआत की
युद्ध शुरू होने के तीन हफ़्ते बाद इसका यह असर हुआ कि अमेरिका ने पिछले 30 सालों से ईरान से ख़रीदने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया। ईरान को राहत।

 

हरियाणा विधानसभा के सौजन्य से दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में संविधान के सिद्धांत, विशेषताएं एवं विधायिका के कार्य विषय पर एक युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस सम्मेलन में राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सम्मेलन में संविधान के सिद्धांतों, संवैधानिक मूल्यों, विधायिका की भूमिका तथा नागरिकों के कर्तव्यों पर व्यापक चर्चा हुई, जो युवाओं के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

 

राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के जिला अस्पताल (बीके अस्पताल) में हार्ट सेंटर का उद्घाटन किया। अब हृदय रोगों का आधुनिक उपचार आम जनता को कम खर्च में उपलब्ध होगा।

 

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक आयोजित। जिसमें राज्य के सिविल अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बैठक के दौरान सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा (नूंह) और रेवाड़ी में सीटी स्कैन सेवाओं को हायर करने की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही मांडीखेड़ा (नूंह), रेवाड़ी, हिसार, जींद, रोहतक और चरखी दादरी के सिविल अस्पतालों में PPP के आधार पर MRI स्कैन सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया। ( Haryana News Today

इसके अलावा, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और जींद के जिला सिविल अस्पतालों में मैकेनाइज्ड और ऑटोमेटेड क्लीनिंग सेवाएं शुरू करने को भी मंजूरी प्रदान की गई।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer