Hisar ki Taaja News : रबी फसल की खरीद को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी
Hisar ki Taaja News: Hisar DC उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि रबी फसल की खरीद को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसके लिए नए मापदंड भी तय किए गए हैं। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार अनाज मंडियों में फसल बेचने के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रहेगा।
उन्होंने बताया कि मंडी में गेट पास बनवाने के लिए अब वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट का फोटो सत्यापन होगा। इसके साथ ही किसान का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे। उपायुक्त ने बताया कि सरकार की ओर से इस सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य भी तय कर दिया गया है। गेहूं का भाव 2585 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
Hisar DC ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी खरीद कार्य निर्धारित नियमों के अनुसार ही मंडियों में किए जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001802060 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
मातृशक्ति उद्यमिता योजना से महिलाओं को मिल रही नई पहचान : उपायुक्त महेंद्र पाल
Hisar News Today : हिसार जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार की मातृशक्ति उद्यमिता योजना अहम भूमिका निभा रही है। उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि यह योजना महिलाओं के लिए किसी अवसर से कम नहीं है, जिसके जरिए वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाएं चला रही है, जिनमें यह योजना विशेष रूप से प्रभावी साबित हो रही है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उपायुक्त ने ने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को 3 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है, जिस पर 7 प्रतिशत तक ब्याज में सब्सिडी मिलती है। इससे महिलाएं कम लागत में अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, बुटीक, डेयरी, ब्यूटी पार्लर, किराना दुकान, फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प और अन्य छोटे उद्योगों से जुडक़र आय के नए स्रोत बना रही हैं। उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक महिलाएं हरियाणा महिला विकास निगम के जिला कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकती हैं।
अपनी बेटी अपना धन योजना के लाभार्थियों से दस्तावेज़ जमा कराने की अपील
Latest News Hisar Haryana: महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा अपनी बेटी अपना धन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अवगत कराया जाता है कि जिन पात्र लाभार्थियों ने अभी तक अपनी परिपक्व राशि प्राप्त करने हेतु आवेदन नहीं किया है, वे शीघ्र आवश्यक दस्तावेज़ जमा करवाएं।
यह जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा ने बताया कि यह योजना वर्ष 1994 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर सरकार द्वारा प्रारंभ की गई थी। योजना के तहत बालिकाओं के कल्याण के लिए 2500 रुपये की राशि इंदिरा विकास पत्र के रूप में निवेश की गई थी। उन्होंने बताया कि लाभार्थी के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने एवं अविवाहित रहने की शर्त पूरी होने पर इस राशि का भुगतान किया जाना निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि यह योजना मार्च 1999 में बंद कर दी गई थी तथा इसकी परिपक्व राशि का भुगतान वर्ष 2012 से 2017 के बीच किया जाना था। किन्हीं कारणोंवश कुछ लाभार्थियों द्वारा अभी तक आवेदन नहीं किया गया है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अनुरोध करते हुए कहा कि जिनके पास अपनी बेटी अपना धन योजना का वैध प्रमाण पत्र है, वे शीघ्र अपने संपूर्ण दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक आदि के साथ संबंधित महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर अपनी राशि प्राप्त करें।
एचएयू कृषि मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्टाल पर नागरिकों को दी गई निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी
Hisar News in Hindi: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित कृषि मेले के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हिसार द्वारा लगाई गई जागरूकता स्टाल का निरीक्षण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव अशोक कुमार द्वारा औपचारिक रूप से किया गया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टाल पर उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न विधिक सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन, विशेषकर किसानों एवं ग्रामीण नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध करवाना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया जा सकता है, जिससे वे अपने अधिकारों का सही उपयोग कर सकें।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने मेले में आए किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी प्रदान की तथा उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं और शिकायत निवारण तंत्र के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नालसा की योजनाओं से संबंधित पेम्पलेट्स व वाउचर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्टॉल का दौरा किया और इस प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर एडवोकेट जोगमनी शर्मा, एडवोकेट हरपाल सिंह, डिप्टी सुपरिडेंट रविंद्र, पीएलवी रविंद्र, क्लर्क बिजेंद्र सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।