Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar police ने 2025 में 284 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 60 लाख की संपत्ति अटैच

0 minutes, 9 seconds Read

Hisar police action 2025 NDPS Act Case Hisar

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar Police ने साल 2025 में नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो, अवैध शराब, जुआ और सट्टेबाजी में संलिप्तो के खिलाफ कार्रवाई की है। हिसार पुलिस ने नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 148 मुकदमे दर्ज किए।

 

जिनमें 16 मामलों में वाणिज्यिक, 117 में माध्यम और 15 अभियोग में छोटी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया, साथ ही 284 आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। गिरफ्तार आरोपियों से हिसार पुलिस ने निम्न मादक पदार्थ बरामद किए है। :-

  1. अफीम :- 6 किलो 680 ग्राम
  2. हेरोइन/चिट्ठा :- 2 किलो 98 ग्राम
  3. चूरा पोस्त :- 2014 किलोग्राम
  4. गांजा :- 222 किलो 300 ग्राम
  5. चरस/सुल्फा :- 309 ग्राम
  6. नशीली दवाएं :- 23714 टैबलेट्स, कैप्सूल और इंजेक्शन।

नशा प्रभावित क्षेत्रों में हिसार पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक हिसार शशांक कुमार सावन ने बताया कि हिसार पुलिस द्वारा नशा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार की जा रही कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विशेषकर गांव पीरावाली और अंबेडकर बस्ती में नशा तस्करों के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

पीरावाली एवं अंबेडकर बस्ती में की गई कार्रवाई

• गांव पीरावाली में इस वर्ष 29 अभियोग दर्ज कर 63 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए।
• अंबेडकर बस्ती, हिसार में 24 अभियोग दर्ज कर 53 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

नशा तस्करों की 60 लाख रुपए की संपत्तियाँ अटैच

हिसार पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को अटैच किया जा रहा है। इस वर्ष दो कुख्यात नशा तस्करों की लगभग 60 लाख रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियाँ संलग्न की गईं।

पेशेवर नशा तस्करों पर PIT NDPS के तहत कड़ी कार्रवाई — 8 गिरफ्तार

हिसार पुलिस ने नशीले पदार्थों के लगातार व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों पर PIT NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई तेज कर दी है, जिससे आरोपी कम से कम एक वर्ष तक जेल से बाहर न आ सकें।

• इस वर्ष 8 कुख्यात नशा तस्करों को PIT NDPS के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

• 10 अन्य के खिलाफ कार्रवाई प्रगति पर है, जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

नशा करने वालो की पहचान कर करवाया इलाज।
इसके साथ ही हिसार पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए पुलिस की नशा मुक्ति टीम का गठन किया हुआ है। जो गांव गांव पहुंच आमजन को नशे के प्रति जागरूक कर रही है। नशा मुक्ति टीम जागरूकता के साथ साथ नशे से पीड़ित नागरिकों की पहचान करती है।

हरियाणा की ताजा खबरें हिंदी में बिल्कुल फ्री में पढ़ने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करें, क्लिक हेयर

 

पुलिस टीम ने नशे के चुंगल में फसे नागरिकों की पहचान कर 290 व्यक्तियों का इलाज करवाया है और 650 नागरिकों की काउंसलिंग कर उन्हे नशे को छोड़ने के प्रति प्रेरित किया है ताकि वे नशा छोड़ जीवन की मुख्य धारा में शामिल हो सके। पुलिस टीम ने बीते एक साल के दौरान जिले के नशा प्रभावित गावों में 590 बार विजिट कर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया है। साथ ही नशे का कारोबार करने वालो के बारे में पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है।

अवैध शराब, जुआ और सट्टेबाजी में संलिप्त आरोपियों पर कार्रवाई
नशीले पदार्थों के साथ साथ हिसार पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालो पर भी असरदार कार्रवाई की है। हिसार पुलिस ने एक वर्ष में आबकारी अधिनियम के तहत 75 अभियोग अंकित कर 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 3061 बोतल देसी शराब, 8112 बोतल अंग्रेजी शराब, 1600 लीटर लाहन और अवैध शराब की 3 चलती भट्ठी को भी नष्ट किया है।


Hisar SP शशांक कुमार सावन ने कहा है कि पुलिस ने एक वर्ष में जुवारियाे, सट्टेबाजों और क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वालो पर भी कार्रवाई की है। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत 10 अभियोग अंकित कर 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे सट्टे/जुआ में प्रयोग 7 लाख 70 हजार 420 रुपए बरामद किए है।

हिसार पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस हाल ही में एनडीपीएस मामलों में जेल जा चुके तथा लगातार नशा तस्करी कर रहे पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर कठोर कार्रवाई कर रही है। हिसार पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। नशा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी, सघन छापेमारी, संपत्ति जब्ती और PIT NDPS की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी। आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी नागरिक को नशा तस्करी, अवैध रूप से जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य किसी भी अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 01662-237150, 88140-57100, 88140-58100 व 112 पर सूचित करे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer