Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Court पुलिस हिरासत से अपराधी फरार: कोर्ट में होनी है सुनवाई, चार दिन पहले भी हुआ था बदमाश फरार

0 minutes, 6 seconds Read

Hisar crime news today, Hisar court Se aaropi Farar

Latest News Hisar Court : हिसार कोर्ट परिसर से पुलिस सुरक्षा के बीच से एक आरोपी फिर से फरार होने का प्रयास गया है। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से बदमाश को कोर्ट परिसर से बाहर निकलने से पहले ही काबू कर लिया गया। इससे पहले चोरी के मामले में गिरफ्तार एक बदमाश 12 फीट ऊंची दीवार को बांधकर हिसार कोर्ट से फरार हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस कोर्ट में पेशी पर आने वाले बदमाशों पर कड़ी निगरानी रख रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हिसार कोर्ट में कैमरी रोड निवासी एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी सहित पुलिस जांच अधिकारी की कोर्ट में गवाही होनी है। आरोपी सिवानी निवासी राहुल के खिलाफ आजाद नगर थाना में दर्ज मामले में अदालत ने 23 दिसंबर को अदालत में पेश होने के लिए समन किया था। आरोपी राहुल पुलिस गिरफ्त से फरार था और इस मामले में पुलिस राहुल की काफी समय से तलाश कर रही थी।

 

अदालत का समन मिलने के बाद मंगलवार को आरोपी राहुल जुडिशल मजिस्ट्रेट सचिन मित्तल की अदालत में पेश होने के लिए पहुंचा जहां पर पहले ही आजाद नगर थाना पुलिस के जांच अधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने राहुल को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए कोर्ट परिसर स्थित पुलिस चौकी में ले गई। पुलिस पूछताछ के दौरान राहुल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 

 

आरोपी राहुल कोर्ट परिसर से बाहर निकलने में कामयाब होता उससे पहले ही बालसमंद पुलिस चौकी में तैनात एएसआई रविंद्र ने उसे काबू कर लिया। रविंद्र भी किसी केस के सिलसिले में हिसार कोर्ट आया हुआ था। रविंद्र द्वारा आरोपी राहुल को काबू करने के बाद आजाद नगर थाना पुलिस और कोर्ट परिसर चौकी पुलिस ने राहत की सांस ली।

 

कैमरी रोड निवासी महिला 6 अप्रैल 2019के साथ उसके पति के अवैध संबंधों को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर दो महिलाओं ने दो युवकों के साथ मिलकर पीड़ित महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर राहुल और अनुज के खिलाफ आरोप तय करते हुए अदालत के समक्ष केस फाइल दायर की थी।

 

लेकिन राहुल पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था और अदालत ने राहुल को अदालत में 23 दिसंबर को पेश होने के साथ ही जांच अधिकारी को गवाही के लिए समन जारी किया था। राहुल चाहता था कि वह पुलिस के समक्ष पेश न होकर सीधे अदालत में सरेंडर कर दे। इसी मकसद से राहुल मंगलवार को हिसार कोर्ट में पेश होने के लिए आया था कि उससे पहले पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पुस्तक शुरू कर दी।

 

इससे पहले बरवाला पुलिस दोबारा चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी गैबीपुर निवासी विशाल शुक्रवार को हिसार कोर्ट की 12 फीट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हो गया था। पुलिस की टीमें राहुल को पकड़ने के लिए उसके पीछे लगी हुई थी। शुक्रवार को फरार हुआ आरोपी आखिरकार चार दिन बाद सोमवार को नरवाना रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया।

फ्री में हरियाणा की ताजा समाचार पढ़ने के लिए हरियाणा न्यूज मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करें, क्लिक हेयर

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer