Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar theft Case: नकदी और सोने के आभूषण चोरी के मामले में आरोपित गिरफ्तार

0 minutes, 7 seconds Read

Hisar theft Case: Accused arrested in case of theft of cash and gold jewellery

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार के जवाहर नगर में चोरी करने के मामले में आरोपित काबू

Hisar News Today : हिसार हर के जवाहर नगर हिसार स्थित मकान से नकदी और आभूषण चोरी के मामले में पीएलए चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ओर आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस मामले में एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

एएसआई चंद्रभान ने बताया कि पीएलए पुलिस चौकी में जवाहर नगर निवासी हरसिमरनजीत सिहँ ने शिकायत दी कि 10 सितंबर को वह अपने काम से बाहर गया हुआ था। दोपहर 1 बजे के करीब जब वह वापस आया तो एक लड़का घर के बाहर मोटरसाइकिल लिए खड़ा था जो घर का दरवाजा खोलते ही वह भाग गया और घर के अंदर से भी एक लड़का निकलकर भागा। घर में सामान चेक करने पर 10 हजार रुपए और एक जोङी टोपस सोना करीब वजन एक ग्राम नही मिले।

पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना सिविल लाइन हिसार में दर्ज मामले में एक आरोपित बूढ़ाखेड़ा निवासी विशाल उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित विशाल उर्फ गौरव घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था और उपरोक्त गांव बूढ़ाखेड़ा निवासी गौरव घर के अंदर चोरी करने घुसा हुआ था। पुलिस द्वारा एक आरोपी विशाल उर्फ गौरव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दूसरे आरोपी गांव बूढ़ाखेड़ा निवासी गौरव को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

Haryana News Today: छात्रों ने टीचर पर किया हमला, लड़की से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर तलवार और चाकूओं से किया हमला

Haryana News Today: छात्रों ने टीचर पर किया हमला, लड़की से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर तलवार और चाकूओं से किया हमला

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer