Indian Army Online Apply Agneepath Yojana application update
हिसार, 30 मार्च।
भारतीय सेना द्वारा Agneepath Yojana-2027 के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को बढ़ाकर 10 अप्रैल रात 11:59 बजे तक कर दी गई है। गौरतलब है कि आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल तक निर्धारित की गई थी।
यह जानकारी देते हुए हिसार सेना भर्ती कार्यालय से भर्ती निदेशक ने बताया कि हिसार, हांसी, फतेहाबाद, सिरसा और जींद जिलों के योग्य युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in
पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को 250 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार अग्निवीर की विभिन्न श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) शामिल हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपनी प्राथमिकता का चयन करना होगा। ( Government job Haryana )
उन्होंने बताया कि भर्ती वर्ष 2027 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जबकि दूसरे चरण में भर्ती रैली के माध्यम से चयन किया जाएगा। भर्ती निदेशक ने बताया कि जिस अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच हुआ है, वे आवेदन के पात्र हैं। साथ ही अभ्यर्थी का 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी है और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे अन्य सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। ( Haryana government job 2027 )
भर्ती निदेशक ने कहा कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णत: निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित है। किसी भी चरण में किसी प्रकार की रिश्वत या अनुचित साधनों का प्रयोग न करें। अभ्यर्थियों को ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है, जो स्वयं को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा हुआ बताकर गुमराह करते हैं।