Indian Railways Update : Kakinada Hisar Special Train
Indian Railways Update आया है कि हिसार से रवाना होने व हिसार से गुजरने वाली अनेक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। वहीं काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 फरवरी से किया जा रहा है।
रेवाड़ी-सादुलपुर रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-सादुलपुर रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे ने यह निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (06 ट्रिप) का संचालन 19 फरवरी से किया जाएगा।
Indian Train Diverted News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की गाड़ी संख्या 54310, हिसार दिल्ली रेलसेवा जो 08 अप्रैल, 22 अप्रैल व 06 मई को हिसार से प्रस्थान करेगी वह प्रारम्भिक स्टेशन से परिवर्तित मार्ग हिसार, भिवानी, रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाड़ली व कोसली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
बठिंडा-जयपुर रेलसेवा प्रभावित
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 54703, बठिंडा-जयपुर रेलसेवा जो 08 अप्रैल, 22 अप्रैल व 06 मई को बठिंडा से प्रस्थान करेगी वह प्रारम्भिक स्टेशन से परिवर्तित मार्ग सादुलपुर, चूरू, सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यहरेल सेवा चूरूव फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
दिल्ली-हिसार रेलसेवा प्रभावित
गाड़ी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो 08 अप्रैल, 22 अप्रैल व 06 मई को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह प्रारम्भिक स्टेशन से परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी, भिवानी, हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा कोसली, झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी व हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
कोटा-सिरसा रेलसेवा प्रभावित
अधिकारी के अनुसार वाया हिसार चलने वाली गाड़ी संख्या 19807, कोटा-सिरसा रेलसेवा जो 07 अप्रैल, 21 अप्रैल व 05 मई को कोटा से प्रस्थान करेगी वह प्रारम्भिक स्टेशन से परिवर्तित मार्ग सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, चूरू, सादुलपुर होकर संचालित होगी। रेलवे परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा लक्ष्मणगढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी व चूरू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 से
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्षन ने जानकारी दी कि गाड़ी संख्या 07705, काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 19 फरवरी से 26 मार्च तक (06 ट्रिप) काकिनाडा टाउन से प्रत्येक गुरूवार को 05.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 14.05 बजे हिसार पहुंचेगी।
काकिनाडा टाउन हिसार स्पेशल ट्रेन
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07706, हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 22 फरवरी से 29 मार्च तक (06 ट्रिप) हिसार से प्रत्येक रविवार को 23.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 09.00 बजे काकिनाडा टाउन पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा काकिनाडा टाउन से रवाना होकर सामलकोट, राजमंडी, तणुकु, भीमवरम टाउन, आकिवीडु, कैकलुरू, गुडिवाडा, विजयवाडा, गुंटूर, सत्तेनपल्ली, नडिकुडी, मिर्यालगुडा, नल्लगोंडा, चर्लपल्ली, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नान्देड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदूरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ, झुंझुनूं, चिड़वा, लोहारूव सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करती हुई हिसार पहुंचेगी। अधिकारी के अनुसार इस रेलसेवा में 02 प्रथम ए. सी., 04 सेकेंड ए. सी., 06 थर्ड ए. सी., 08 द्वितीय शयनयान व 02 गार्ड श्रेणी सहित 24 डिब्बे होंगे।