Verification: eefe237ed2c24d7f

लापरवाही के आरोप में SHO निलंबित, हमलावर पकड़ से बाहर | Jhajjar Bahadurgarh News

0 minutes, 11 seconds Read

Jhajjar Bahadurgarh News : शिकायत मिलने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप

Jhajjar Bahadurgarh News : बहादुरगढ़ शहर से सटे परनाला गांव में 58 वर्षीय करियाना दुकानदार सतबीर सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो दिन बीत जाने के बाद भी हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस बीच इस मामले में लापरवाही के आरोप में लाइनपार थाना प्रभारी पवनवीर को निलंबित कर लाइनहाजिर कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Jhajjar Bahadurgarh News : परनाला दुकानदार हत्याकांड में कार्रवाई

पुलिस के आला अधिकारियों ने माना है कि इस हत्याकांड से पहले जो शिकायतें दी गई थी, उन पर वाजिव कार्रवाई नहीं की गई। इसमें एसएचओ की लारपरवाही मानी जा रही है। ऐसे में आला अधिकारियों की तरफ से एसएचओ के निलंबन के आदेश जारी किए गए। मामला संवेदनशील है, इसलिए पुलिस के अधिकारी भी बराबर नजर बनाए हुए हैं। उधर, पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी किसी गिरफ्तारी से पुलिस ने इनकार किया है। ( Latest Bahadurgarh news today in Hindi )

इस वारदात में चार नामजद व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज है। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा में पुलिस तैनात है। गांव की भांजी से अंतरजातीय प्रेम विवाह की परिणति में हुई हत्या से मामला संगीन है। 29 जून की सुबह यह हत्या हुई थी। वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। कई महीने पहले यह प्रेम विवाह हुआ था, तभी से दोनों परिवारों में तकरार बन गई थी। इस हत्या के बाद जब पीड़ित परिवार के सदस्यों ने यह खुले तौर पर कहा कि अगर समय रहते इस बारे में पुलिस प्रशासन के स्तर पर उचित कदम उठाया जाता तो यह घटना न होती, तभी इस मामले में सवाल उठ गए थे। इस बारे में शिकायत भी की गई थी और सुरक्षा भी मांगी गई थी। ( Latest Jhajjar News Today in Hindi )

 

ये है परनाला हत्याकांड

यह थी वारदातः मृतक सतबीर कुछ महीने पहले कंपनी से रिटायर हुआ था। फिर घर में ही दुकान शुरू की थी। रविवार सुबह पौने सात बजे वह दुकान में था। तभी बाइक पर तीन हमलावर आए। एक बाइक पर बैठा रहा। वे पिस्तौल लेकर दुकान पर पहुंचे और सतबीर को निशाना बनाया। सीसीटीवी में दिखा था कि फायर करते समय पिस्तौल में गोली अटक गई। तब हमलावरों ने अंदर घुसकर सतबीर पर चाकू व पत्थर से हमला किया। सतबीर ने किसी तरह बचने की कोशिश की, मगर बदमाश पूरे इत्मिनान और बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

 

मृतक के परिवार ने उसी युवती के भाइयों व उनके साथी पर हत्या का आरोप लगाया है, जिससे मृतक के बेटे तरुण ने प्रेम विवाह किया था। चार नामजद समेत छह पर केस दर्ज है। युवती का परनाला गांव में ननिहाल है, लेकिन वह परिवार समेत काफी दिनों से यहीं पर रहती है। दोनों परिवारों के घरों में ज्यादा फासला नहीं। मामला गांव के अंदर ही अंतरजातीय प्रेम विवाह का है, इसलिए पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद है।

 

 

इस मामले में संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है। हत्या से पहले जो शिकायते आई, उन पर जिस तरह की कार्रवाई होनी चाहिए थी, वह नहीं हो पाई। कई टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • मयंक मिश्रा, डीसीपी, वहादुरगढ़

 

Jhajjar Bahadurgarh News, Line Par police station Bahadurgarh SHO suspended

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer