Jind Julana crime news : nandgarh Chori expose
Jind Julana Crime News: जींद जिले के जुलाना चोरी का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने बंद घर से जेवरात चोरी करने के मामले में एक चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के कब्जे से जेवरात सहित मोबाइल फोन वह अन्य सामान बरामद हुआ है।
नंदगढ़ गांव चोरी का पर्दाफाश
मिली जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर 2025 को जुलाना थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि नंदगढ़ गांव में एक घर में चोरी हो गई और कर घर से जेवराज सहित अन्य कीमती सामान चोरी करके फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर सेल और तकनीकी सहायता से चोर की पहचान की और शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। ( Jind News Today )
सिरसाखेड़ी के युवक ने कबूली चोरी की वारदात


जुलाना थाना पुलिस ने हिरासत में के लिए गई युवक से पूछताछ की तो उसने नंदगढ़ गांव में चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने कर के कब्जे से दो सोने की अंगूठियां, सोने की चेन, एक जोड़ी चांदी की पाजेब और मोबाइल फोन किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर की पहचान सिरसाखेड़ी निवासी मोहित के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी चोर को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ( Julana News Today )
जुलाना से जेवरात चोरी
उप पुलिस अधीक्षक जींद संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जुलाना में शिकायतकर्ता गांव नंदगढ़ निवासी सुनील ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार सहित बाहार गए हुए थे जब वे वापिस आए तो घर का ताला टूटा हुआ मिला जब उन्होने के अंदर जाकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में रखे कीमती सामान (मोबाइल फोन, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चैन, एक जोड़ी चांदी की पाजेब) को चोरी कर लिया गया।
जुलाना थाना में चोरी का मामला दर्ज
जुलाना थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मुकदमा नंबर 364 दिनांक 29.12.2025 धारा 305/331(3) बीएनएस के तहत7 मामला दर्ज करके आगामी जांच एएसआई विनोद द्वारा अमल में लाई गई । तकनीकि जांच के आधार पर दिनांक 06.02.2026 को आरोपी मोहित वासी सिरसाखेङी को नियमानुसार गिरफ्तार करके चोरी कर लिया है।
जींद के ताजा समाचार पढ़ने के लिए – क्लिक करें