Jind News Hindi: Young man absconds after snatching bag full of Kanyadaan money during wedding ceremony.
![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो |
हरियाणा न्यूज जींद : लड़कियों की शादी में आने वाला कन्यादान आमतौर पर समारोह स्थल के गेट के पास लिखा जाता है और हर कोई लड़की की शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दान करता है। लेकिन आज लड़कियों का कन्यादान भी सुरक्षित नहीं रहा। क्योंकि लूटपाट, झपटमार और चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुकें हैं कि वो शादी समारोह में बिना बुलाए शामिल हो जाते हैं और कन्यादान जैसी पवित्र दान पर हाथ साफ कर भाग जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जींद से सामने आया है जहां पर एक युवक कन्यादान के लाखों रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो जाता है।
जींद के भिवानी रोड़ पर स्थित विकास निवासी सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 फरवरी को जींद के नवदुर्गा स्कूल के पास उसके साले की लड़की की शादी के लिए एक खाली प्लांट में टेंट लगाया हुआ था और समारोह स्थल पर बने गेट के पास वह बैठकर लड़की की शादी में आने वाले कन्यादान और शगुन लिखकर रुपए और जेवरात एक बैग में डाल रहा था।
जब लड़की की विदाई का समय आया तो वह वहां से उठकर रूपयों से भरा बैग अपने हाथ में लिए हुए लड़की और दूल्हे को आशीर्वाद देने पहुंचा था कि पीछे से एक युवक दौड़ता हुआ आया और उसके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गया। शादी समारोह में आए लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए वह भागने में कामयाब हो गया।
सुभाष ने बताया कि जिस समय छीनकर युवक भागा उस समय उसमें करीब डेढ़ लाख रुपए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – सुनील कोहाड़ पत्रकार, 7015156567
ये खबरें भी पढ़ें :-
दिल्ली हिसार हाइवे पर दर्दनाक हादसा : दो कारों की भिड़ंत में मां बेटे सहित तीन की मौत|
रोहतक की खबर: कूड़े के ढ़ेर में मिला कुत्तों का नोचा हुआ युवक का शव
Sonipat Crime News : गोहाना अड्डे पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला
Haryana Crime News: लाखों रुपए की अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
Hansi News : हांसी के बाजार में खरीदारी करने गई ग्रामीण महिला ; महिला का पर्स ले उड़ी महिला
Evening News Haryana: headlines news Haryana; HSSC Good News, अब धड़ा धड़ आएंगे HSSC रिजल्ट
