Hansi Hisar News : हांसी में कार के सामने नीलगाय आने पर फौजी घायल, अंडे की रेहड़ी पर खड़े तीन युवकों को कार ने मारी टक्कर, आदमपुर में बुजुर्ग को बाइक ने ठोका

0 minutes, 19 seconds Read

Hansi Hisar News: Soldier injured when Nilgai comes in front of car in Hansi

हरियाणा न्यूज हांसी : छुट्टी पूरी कर वापस ड्यूटी पर जा रहे एक फौजी की गाड़ी के सामने अच्चानक नीलगाय सामने आ गई, जिसको बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। इससे कार में सवार फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल फौजों को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। 

पुलिस से जानकारी के अनुसार हामी मेहंदा निवासी 25 वर्षीय फौजी जगपाल 10 जनवरी को 28 दिन की छुट्टी आया था और छुट्टी समाप्त होने पर सोमवार को वापस अपनी ड्यूटी पर नागालैंड स्थित दीमापुर जाने के लिए घर से निकला था और गांव से निकलते ही अचानक उसकी गाड़ी के सामने नीलगाय आ गई। जब जगपाला ने अचानक गाड़ी के सामने आई नीलगाय को बचाने का प्रयास किया तो उसकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। पेड़ से गाड़ी के टकराने का शोर सुनकर आसपास के क्षेत्र में सैर कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार में फंसे जपपाल को गाड़ी से निकालकर उपचार के लिए हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और हादसे की सूचना फौजी के परिजनों को दी।

रेहड़ी के पास खड़े युवकों को कार ने मारी टक्कर

हरियाणा न्यूज हांसी : सिसाय पुल के समीप एक अनियंत्रित कार ने एक रेहड़ी पर खड़े तीन को युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को मौके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन दयाल सिंह कालोनी निवासी शिवकुमार ने बताया कि वह रविवार रात को अपने दोस्त तरुण व मुकेश फैक्ट्री से ड्यूटी समाप्त करके अपने घर जा रहे थे।

ड्राइवर मौके पर काबू, सिसाय पुल पर हुआ सड़क हादसा

 रास्ते में तीनों सिसाय पुल पर अंडे की रेहड़ी पर खड़े होकर अंडे खाने लग गए। शिव कुमार ने बताया कि वह अंडे खा ही रहे थे कि पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इससे वे तीनों सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए और कार की टक्कर से अंडे की रेहड़ी भी पलट गई। उसके सारे अंडे टूट कर जमीन पर बिखर गए। शिवकुमार ने बताया कि उसके पैर पर कार का टायर चढ़ गया। जबकि दोस्त तरुण के पैर और कमर पर कार का बंफर लगने से उसकी कमर व पैर में चोटें आईं। वहीं मुकेश के सिर और पैर में गहरी चोटें आई हैं। कार में तीन युवक सवार थे। लेकिन हादसे के बाद दो युवक मौके से फरार हो गए लेकिन कार ड्राइवर को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। बाद में लोगों ने कार ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया।

आदमपुर में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल

 हरियाणा न्यूज आदमपुर : आदमपुर-दड़ौली रोड़ पर बाइक की टक्कर से टिब्बा बस्ती निवासी 70 वर्षीय एक बुजुर्ग रामस्वरूप घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे आदमपुर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में बाइक चालक राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव बिराण निवासी राहुल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – सुनील कोहाड़ पत्रकार, 7015156567

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

दिल्ली हिसार हाइवे पर दर्दनाक हादसा : दो कारों की भिड़ंत में मां बेटे सहित तीन की मौत|

Haryana News Today 

रोहतक की खबर: कूड़े के ढ़ेर में मिला ‌कुत्तों का नोचा हुआ युवक का शव

Sonipat Crime News : गोहाना अड्डे पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला

Haryana Crime News: लाखों रुपए की अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार 

Hansi News : हांसी के बाजार में खरीदारी करने गई ग्रामीण महिला ; महिला का पर्स ले उड़ी महिला

Jind News Hindi: शादी समारोह में कन्यादान के रुपयों से भरा बैग छीन कर युवक फरार

Evening News Haryana: headlines news Haryana; HSSC Good News, अब धड़ा धड़ आएंगे HSSC रिजल्ट 

Haryana News WhatsApp group

स्कूल में शराब की अवैध फैक्ट्री 

Haryana News karnal: करनाल में बस से दो करोड़ की ज्वैलरी चोरी, कार सवार युवकों ने की दो करोड़ रुपए की ज्वैलरी चोर

पंजाब में विदेशी लड़कियों के सेक्स रेकेट का भांडा फोड़, यूनिवर्सिटी के पास चल रहा था सेक्स रैकेट; 9 विदेशी लड़कियों सहित 26 काबू

Haryana Politics News : केजरीवाल चाहते हैं कि पुलिस उन्हें पकड़कर ले जाए ताकि उनकी टीआरपी बड़े – गृह मंत्री अनिल विज

हिसार में जनरल सर्जरी में रोबोटिक प्रयोग, एक अत्याधुनिक तकनीक : जाने इस तकनीक से किन किन रोगों का उपचार संभव 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *