---Advertisement---

Government Scheme: 50.20 लाख परिवारजनों के बैंक खातों में 19 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत ₹1,582 करोड़  ट्रांसफर

Follow Us
---Advertisement---

1,582 crore transferred under government schemes

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज, चंडीगढ़: चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा प्रदेश के 50.20 लाख परिवारजनों के बैंक खातों में 19 जनकल्याणकारी योजनाओं ( Government schemes ) के तहत ₹1,582 करोड़+ की लाभ राशि ट्रांसफर की।

इसके अंतर्गत 15 विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, दयालु योजना, हर घर-हर गृहिणी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाया गया। ( Government Scheme latest updates)

Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से किया गया यह सीधा हस्तांतरण हमारी पारदर्शिता और सुशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम हर पात्र परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को 1,582 करोड़ 16 लाख रुपये वितरित किए।

  • 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों को 1,121 करोड़ 39 लाख रुपये हस्तांतरित किए गए।
  • दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त के रूप में 9 लाख 98 हजार लाभार्थियों को 209 करोड़ 69 लाख रुपये भेजे गए।
  • दयालु योजना के तहत 3,295 परिवारों को 125 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।
  • गैस सिलेंडर सब्सिडी के रूप में 5 लाख 16 हजार महिलाओं को 18 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि भेजी गई।
  • साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 20,165 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए 107 करोड़ रुपये जारी किए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer