---Advertisement---

Breaking News: अमीर बनने की जिज्ञासा में बने नशा तस्कर, स्मैक सहित दो काबू

Follow Us
---Advertisement---

Desire to become rich led to drug trafficking in karnal Breaking News   

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Breaking News: जल्दी अमीर बनने के सपने को साकार करने का जिज्ञासा लेकर नशा तस्करी का कारोबार करने वाले दो नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। करनाल पुलिस ने नशा तस्करों के कब्जे से स्मैक बरामद कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सदर थाना में मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

 

एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 08 ग्राम स्मैक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की टीम ने इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना सदर क्षेत्र के एक एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

नशा तस्करों की पहचान
कर्ण पुत्र पूर्ण चंद वासी गाँव नलवीपार थाना कुंजपुरा जिला करनाल, व संजय पुत्र पूर्ण चंद वासी गांव नलवीपार थाना कुंजपुरा जिला करनाल रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 08 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

 

अमीर बनने के लिए अफीम की तस्करी


प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के उद्देश्य से अफीम की तस्करी करते थे। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गश्त के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले में दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ एवं अन्य संभावित खुलासों के लिए अग्रिम जांच की जा रही है।

 

Karnal police ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer