---Advertisement---

Hisar News : हिसार में 58 दिनों से चल रहा धरना स्थगित, 25 जुलाई तक का दिया समय

Follow Us
Hisar News : हिसार में 58 दिनों से चल रहा धरना स्थगित, 25 जुलाई तक का दिया समय
---Advertisement---

Haryana Roadways employees Protest in Hisar News

Haryana Hisar News : राज्य परिवहन के हिसार डिपो के कर्मचारियों का संघर्ष रंग लाया है। डिपो में शुक्रवार सुबह से की गई हड़ताल को देखते हुए एसडीएम ज्योति मित्तल की मध्यस्थता से मामला सुलझ गया है, जिसके चलते सांझा मोर्चा ने हड़ताल वापिस ले ली और पिछले 58 दिनों से चल रहा धरना भी स्थगित कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल वापिस ली, एसडीएम की मध्यस्थता से सुलझा मामला

रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल वापिस ली, एसडीएम की मध्यस्थता से सुलझा मामला
रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल वापिस ली, एसडीएम की मध्यस्थता से सुलझा मामला

इससे पहले गुरुवार शाम से महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव व शुक्रवार तड़़के तीन बजे से सांकेतिक हड़ताल जारी रही। दोपहर तक हिसार डिपो व हांसी सब डिपो में पूरी तरह हड़ताल रही और धरने पर कर्मचारियों ने महाप्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने महाप्रबंधक को उनकी मांगे वेबजह लटकाने का आरोप लगाया। सांझा संघर्ष समिति के अनुसार उनके धरने व हड़ताल को उस समय और ताकत मिली जब, किलोमीटर स्कीम की बसों के कर्मचारी व कौशल रोजगार के तहत लगे कर्मचारियों ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर उनकी हड़ताल का समर्थन किया।

पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच दो घंटे से ज्यादा चली बैठक में सहमति

सांझा संघर्ष समिति के प्रेस प्रवक्ता संदीप जैनावास ने बताया कि दोपहर को एसडीएम ज्योति मित्तल, यातायात प्रबंधक प्रीतम कुमार, खंड विकास अधिकारी व अन्य बातचीत करने व हड़ताल खुलवाने डिपो में पहुंचे। यहां पर सांझा मोर्चा के राज्य पदाधिकारी भी आए हुए थे। राज्य पदाधिकारियों व एसडीएम ज्योति मित्तल के बीच लगभग दो घंटे से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद समझौता हुआ। इसके तहत नाइट व अन्य भत्ते कर्मचारियों के खाते में आने शुरू हो जाएंगे और मांग पत्र में बची अन्य मांगों पर 25 जुलाई तक काम हो जाएगा। इस पर राज्य पदाधिकारियों ने डिपो पदाधिकारियों की सहमति से हड़ताल वापिस लेने की घोषणा कर दी। सांझा संघर्ष समिति ने घोषणा की है कि सहमति के बाद डिपो में 58 दिनों से चलाया जा रहा धरना भी स्थगित कर दिया गया है।

हिसार डिपो सांझा संघर्ष समिति ने समझौते पर सहमति जताते हुए उम्मीद जताई है कि अधिकारी तय समय सीमा में उनकी बची हुई मांगों पर कार्रवाई करेंगे। सांझा संघर्ष समिति के अनुसार शुक्रवार को की गई हड़ताल के मंच का संचालन अरुण शर्मा ने किया, जबकि हड़ताल की अध्यक्षता स्टेट बॉडी के प्रधानों ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से जयबीर सिंह घनघस, जगदीप लाठर, मायाराम उनियान, बलदेव सिंह मामू माजरा, विकास, संदीप रंगा, राजबीर दुहन, शिव कुमार श्योराण, रिटायर्ड कर्मचारी महासंघ से राजपाल नैन, एमएल सहगल, राजबीर सिंधु, सुभाष ढिल्लो, विजय सिवाच व सुरेंद्र मलिक विशेष रूप से मौजूद रहे। समिति के अनुसर हड़ताल में हिसार डिपो व हांसी सब डिपो में चेकिंग स्टाफ, वर्कशॉप स्टाफ, क्लर्क बाबू, चालकों व परिचालकों ने शत-प्रतिशत हड़ताल में भाग लिया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।


📲 WhatsApp Channel Join करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer