---Advertisement---

Fatehabad News: रतिया में बालक का मर्डर; फास्ट फूड की दुकान पर पड़ोसी किशोर ने बच्चे पर नुकीली चीज से किए वार

Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad News: Ratia-Badalgarh Murder Case

Haryana Fatehabad News: फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव बादलगढ़ में फास्ट फूड खाते समय दो बच्चों की आपस में कहासुनी हो गई। इस दौरान किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे की छाती में नुकीली चीज से वार कर हत्या कर दी। बच्चे की मौत की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बादलगढ़ गांव में फास्ट फूड खाते समय मर्डर

मिली जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद जिले के गांव बादलगढ़ निवासी 12 वर्षीय अरमान पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय किशोर के साथ गांव के ही चौंक में फास्ट फूड खाने के लिए गए थे। फास्ट फूड खाते समय दोनों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि 13 वर्षीय किशोर ने अरमान की छाती में नुकीली वस्तु से वार कर दिया। छाती में नुकीली वस्तु लगने से बच्चे की मौत हो गई।

 

मृतक के पिता कुलविंदर ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले 13 वर्षीय बच्चे ने उसके छोटे बेटे अरमान की छाती में कैंची से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों एक साथ घर से गांव के ही एक चौक में फास्ट फूड की दुकान पर फास्ट फूड खाने के लिए गए थे लेकिन वहां पर ऐसे क्या बात हुई थी पड़ोसी ने उसके बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। इसकी सूचना मिलते ही रतिया पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मौर्चरी में रखवा दिया।

 

मृतक बच्चे और उसके हत्यारे पड़ोसी बच्चों के पिता दोनों मजदूरी करते हैं। बच्चों की मौत से कुलविंदर के परिवार में मातमपास रहा हुआ है। कुलविंदर का अरमान से बाद एक बेटा और भी है। मृतक अरमान गांव बादलगढ़ के ही सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। रतिया पुलिस मामले की जांच करने में झुकी हुई है कि आखिरकार दोनों बच्चों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ।

 

इस संबंध में रतिया थाना प्रभारी शीशपाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव बादलगढ़ में देर रात एक बच्चे की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतक बच्चों के परिजनों की शिकायत पर नाबालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer