Jind News in Hindi, Safidon crime update
Safidon Crime Update : ऑपरेशन हॉटस्पोट डोमिनेशन के तहत थाना सदर सफीदों पुलिस ने हाट गांव से देशी ठेका शराब की अवैध तरीके से बिक्री करने वाले आऱोपी को अवैध शराब सहित काबू किया है। अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
सदर थाना सफीदों के प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21.12.2025 को उनकी एक टीम बिटानी मोड़ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध नियंत्रण ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर खास से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि राजु उर्फ मोहित वासी गांव हाट(सफीदों) अवैध रूप से ठेका देशी शराब बेचने का धंधा करता है। वो वह ठेके से शराब लेकर अपने घर की ओर जा रहा है। सूचना के अनुसार यदि राजा वाली सड़क, रामनगर चौक पर तुरंत नाकाबंदी की जाए तो उसे शराब सहित पकड़ा जा सकता है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। इसी दौरान गांव रामनगर की ओर से एक व्यक्ति अपने बाएं कंधे पर प्लास्टिक का कट्टा उठाए आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़कर छान्ना रोड की दुकानों की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत काबू कर लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम राजु उर्फ मोहित वासी हाट बताया । उसके कंधे पर रखे कट्टे की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसमें 2 गत्ता पेटियां बरामद हुईं । जिनमें कुल 20 बोतल ठेका देशी शराब पाई गई । जब उससे शराब रखने व बेचने के संबंध में लाइसेंस/परमिट मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बरामद शराब को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया । तथा आरोपी राजु उर्फ मोहित के खिलाफ थाना सदर सफीदों में मुकदमा नंबर 392 दिनांक 21.12.2025 धारा 61/4/20 हरियाणा संशोधित आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज रजि. करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।
जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध शराब बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।