Kharbla kiryana dukan Chori in Narnaund News
Narnaund News : नारनौंद उपमंडल के गांव स्थित किरयाणा की दुकान से दिनदहाड़े नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने दो युवकों पर चोरी का शक जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव खरबला निवासी संदीप ने पुलिस चौकी सोरखी में दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव खरबला में किरयाणा की दुकान की हुई है। 12 फरवरी को सुबह करीब 10.30 बजे वह खाना खाने के लिए घर चला गया था। कुछ समय बाद जब वह वापस दुकान पर लौटा और गल्ले की जांच की तो उसमें रखे करीब 14 हजार रुपये गायब मिले।
दुकानदार संदीप ने बताया कि उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि गांव खेदड़ निवासी अजय और अक्षय पर चोरी का शक जताया है। बास पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।