Latest News Hisar police encounter historysheeter Pawan urf Musa
Latest News Hisar: हिसार पुलिस और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। Hisar CIA Police द्वारा किए गए इस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश मूसा को गोली लगी और उसे काबू कर लिया। बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की पूरी प्लानिंग कर चुका था कि पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गोली लगने से घायल हुए बदमाश को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हथियार के बल पर लूट करने वाले बदमाश से मुठभेड़: CIA पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जिला हिसार में नकली साइबर टीम बनकर लोगों से हथियार के बल पर यूएसटीडीटी (USDT) एवं ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कराने के संबंध में दर्ज दो मामलों 579/शहर और 810/ बरवाला में CIA 1 द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी इन मामलों में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।
नकली साइबर अधिकारी बनकर लूट, आरोपी एनकाउंटर में घायल
सीआईए 1 मुखबरी की सूचना के आधार पर चौथे आरोपी पवन उर्फ मूसा के संबंध में महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त हुआ। सूचना के आधार पर सीआईए 1 टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी पवन उर्फ मूसा ने सीआईए 1 पर फायरिंग कर दी। जिसमे PSI नवीन और HC अजय नेहरा के बॉडी प्रोटेक्टर पर गोली लगी,आत्मरक्षा में सीआईए 1 टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी पवन उर्फ मूसा के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी पवन उर्फ़ मूसा पर हिसार व अन्य शहरों और राज्यों में 25 से ज्यादा मुकदमे विभिन्न अपराधों में दर्ज है घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बदमाश मूसा के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कुख्यात बदमाश पवन उर्फ मूसा पर 35 से अधिक मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या, लूट, डकैती शाहिद अन्य आपराधिक मामले हरियाणा के अलग-अलग जिलों के पुलिस थानों में दर्ज है।
डीएसपी करमजीत से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इनपुट के आधार पर पीरावाली फ्लाईओवर के पास पुलिस ने नाकेबंदी कर दी थी। जब पवन उर्फ मूसा को पकड़ने के लिए पुलिस उसके पीछे जोड़ी तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाब भी कार्रवाई में बदमाश के पांव में गोली लगी और वह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।