Verification: eefe237ed2c24d7f

Meham Flood : भैणी सुरजन व सैमाण की सीमा पर बांध बनाने का कार्य शुरू

0 minutes, 5 seconds Read

Meham flood : Work on building dam on village

Meham Flood News : महम क्षेत्र में बाढ़ के चलते गांव भैणी सुरजन व सैमाण की सीमा पर सिंचाई विभाग द्वारा बांध बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। भैणी सूरजन गांव पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गांव की गलियां व तालाब ओवरफ्लो थे, लेकिन प्रशासन ने तालाबों व गलियों पानी को निकलवा दिया। बावजूद इसके कृषि भूमि में जलभराव से ग्रामीण काफी परेशान हैं। विभाग ने पानी निकासी करने के लिए पंप लगाए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भैणी सुरजन वासियों का कहना है कि पड़ोसी गांव सैमाण की तरफ से आने वाला पानी उनको नुकसान पहुंचा रहा है। क्योंकि सैमाण की तरफ से लगातार पानी आ रहा है। जबकि निकासी बेहद कम है। निकासी से दोगुना जलभराव भैणी सुरजन के खेतों में हो रहा है। ग्रामीण कई बार विभाग व अन्य अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। ( Meham Flood News )

सरपंच काजल देवी ने सिंचाई विभाग के चंडीगढ़ मुख्यालय को पत्र लिखा कि भैणी सूरजन व सैमाण गांव की सीमा पर रिंग बांध बनाया जाए। ताकि गांव में बाढ़ के खतरे को कम किया जा सके। सिंचाई विभाग के चीफ सुरेश कुमार यादव Meham Flood का जायजा लेने भैणी सुरजन गांव पहुंचे और जलभराव का निरीक्षण किया। चीफ यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने बताया कि 2-2 मोटरें लगी हैं, लेकिन अधिकतर समय बन्द ही रहती हैं। मोटरों के लिए 24 घंटे बिजली दी जाए। जबकि ग्रामीणों की मांग व सहयोग पर भैणी सुरजर व सैमाण गांव की सीमा लेकर भैणी मातो से सैमाण रोड़ से लेकर सरकारी स्कूल व जलघर के साथ होते हुए दोनों गांवों की सीमा पर बांध बांधा जा रहा है।

 

सरपंच प्रतिनिधि अमित सिवाच का कहना है कि लगभग 27 एकड़ लंबा बांध बनेगा। बांध से जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर होगी और जल निकासी भी जल्द से जल्द हो पाएगी। उधर ग्रामीणों ने जलनिकासी कराने व बांध बनाने के कार्य करने पर सरकार का आभार जताया।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer