WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

नारनौंद बार एसोसिएशन चुनाव: प्रदीप लोहान बने प्रधान, गौरव लोहान सचिव

By sunilkohar

Updated On:

---Advertisement---

नारनौंद बार एसोसिएशन चुनाव प्रदीप लोहान जीते प्रधान पद, गौरव लोहान ने सचिव पद जीता

Narnaund News: नारनौंद बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। प्रधान पद पर प्रदीप लोहान ने कड़े मुकाबले में कुलदीप अहलावत को 7 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। प्रदीप लोहान को 56 वोट मिले, जबकि कुलदीप अहलावत के पक्ष में 49 वोट पड़े। अर्जुन डंडा को 15 वोट मिले।

बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। कुल 122 मतों में से 120 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव अधिकारी ने पहले ही मतदान नहीं करने की घोषणा की थी। इसके बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में प्रदीप लोहान की जीत

प्रधान पद के लिए कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। मतदान और मतगणना के बाद प्रदीप लोहान सबसे अधिक 56 वोट हासिल कर विजयी रहे। कुलदीप अहलावत को 49 और अर्जुन डंडा को 15 वोट मिले। इस तरह प्रदीप लोहान ने कुलदीप अहलावत को सात वोटों से मात दी।

चुनाव के दौरान प्रधान पद के लिए एक-एक वोट को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। रिकॉर्ड मतदान के कारण मुकाबला शुरू से ही दिलचस्प बना रहा।

सचिव पद पर गौरव लोहान ने हासिल की बड़ी जीत

सचिव पद के लिए भी सीधा मुकाबला देखने को मिला। इसमें गौरव लोहान ने 72 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमित बंसल को 48 वोट मिले। गौरव लोहान ने 24 वोटों के अंतर से सचिव पद अपने नाम किया।

कई पदों पर निर्विरोध हुआ चुनाव

बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के कुछ पदों पर चुनाव की नौबत ही नहीं आई। उपप्रधान पद महिला के लिए आरक्षित था, जिस पर केवल सुमेश पवार ने नामांकन किया। इसलिए उन्हें निर्विरोध चुना गया।

इसी तरह सहसचिव पद पर पूनम दुहन, कोषाध्यक्ष पद पर सन्नी वर्मा और लाइब्रेरियन पद पर राहुल खुराना निर्विरोध चुने गए।

प्रदीप लोहान बोले- सभी के सहयोग से मिली जीत

नवनिर्वाचित प्रधान प्रदीप लोहान ने अपनी जीत को पूरी बार एसोसिएशन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग और समर्थन से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ बार एसोसिएशन को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि वकीलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। किसी भी सदस्य को परेशानी न हो, इसके लिए मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरी बार एसोसिएशन की जीत है।

गौरव लोहान ने जताया सदस्यों का आभार

नवनिर्वाचित सचिव गौरव लोहान ने भी जीत के लिए बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत सभी के सहयोग का परिणाम है। कार्यकारिणी को एकजुट रखते हुए लंबित कार्यों को पूरा करने और जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरी कार्यकारिणी आपसी तालमेल के साथ बार एसोसिएशन के हित में काम करेगी।

Leave a Comment