---Advertisement---

Narnaund News : नारनौंद में Hansi CIA Police की रेड, देसी कट्टे सहित युवक काबू

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund News Hansi CIA Police Raid in Gurana

Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र के गांव में Hansi CIA Police ने छापेमारी कर गुराना गांव के एक युवक को देसी कट्टा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस कार्रवाई को गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया, जिसमें आरोपित के खिलाफ नारनौंद थाना में शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

गांव गुराना में छापा मारकर देसी कट्टा सहित युवक गिरफ्तार

Hansi CIA Police ASI संमत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गांव डाटा से गांव गुराना की ओर गश्त पर थे। उनके साथ सिपाही कुलदीप, सिपाही मुकेश और चालक हेड कांस्टेबल मनोज भी मौजूद थे। इसी दौरान जब पुलिस पार्टी डाटा गौशाला के पास पहुंची, तो मुखबिर से सूचना मिली कि Narnaund Area के गांव गुराना निवासी रजत उर्फ धोला अपने पास एक अवैध कट्टा लेकर गुराना नहर हेड के पास खड़ा हुआ है और कहीं बाहर जाने की फिराक में है।

 

 

 

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार एक युवक वहां खड़ा मिला, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान गांव गुराना निवासी रजत उर्फ धोला के रूप में दी। आरोपित की तलाशी लेने पर उसकी पैंट की दाहिनी जेब से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछने पर वह कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। आरोपित के खिलाफ Narnaund Police Station में केस दर्ज किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

एक ही रात में 2 दर्शन किसानों पर टूटा चोरों का कहर! नारनौंद क्षेत्र के गांव के खेतों से सोलर और मोनोब्लॉक मोटर चोरी, लाखों का नुकसान

August 4, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

नारनौंद उपमंडल के गांव में तंग गलियों पर कब्जों से बढ़ी परेशानी, ग्रामीण बोले- अब प्रशासन करे कार्रवाई

July 22, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer