Narnaund News: Rakhi mobile shop Chori update
Narnaund News: हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र में मोबाइल शॉप में चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गांव बुडाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल सहित वारदात में प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।
नारनौंद थाना पुलिस ने शटर तोड़कर मोबाइल की दुकान से मोबाइल फोन ब्लूटूथ लीड सहित अन्य कीमती सामान चोरी करने के मामले में खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से मोबाइल की दुकान से चोरी किए गए तीन मोबाइल, ब्लूटूथ, चोरी की वारदात में प्रयोग की गई लोहे की राड और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। मोबाइल शॉप में चोरी करने से पहले इन चोरों के कब्जे से चोरी किया गया मोटरसाइकिल बरामद किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपितों की पहचान हांसी जिले के गांव गामड़ा निवासी मनीष उर्फ वजीर पुत्र नरेश व सुनील उर्फ पुन्ना पुत्र उमेद के रूप में हुई है। पुलिस ने इन दोनों आरोपितों को नारनौंद क्षेत्र के गांव बुडाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन चोरों ने ही राखी स्थित तमन्ना मोबाइल शॉप में चोरी करने से पहले जींद से मोटरसाइकिल चोरी किया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी किए गए मोटरसाइकिल का मुकदमा सिटी थाना जींद में जनवरी 2026 में ही दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से जींद शहर से चोरी किया गया एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।
गौरतलब है कि राखी खास निवासी फूल कुमार ने शिकायत दीदी की उसने गांव में तमन्ना मोबाइल के नाम से दुकान की हुई है। रात को करीब 1:00 बजे दो अज्ञात नकाबपोश युवक दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए और अंदर से रिपेयर किए गए सा मोबाइल फोन सहित करीब 60 हजार रुपए का सामान चोरी करके फरार हो गए थे। चोरी किया वारदात दुकान के बाहर और दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। नारनौंद थाना पुलिस ने फूल कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 16 जनवरी को मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।