Verification: eefe237ed2c24d7f

Kalanwali Murder व हत्या प्रयास मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार

0 minutes, 8 seconds Read

Wanted accused arrested in Kalanwali murder and attempt to murder case

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Kalanwali Murder: सीआइए स्टाफ डववाली ने गांव कालांवाली में देसू रोड पर हुई हत्या व हत्या के प्रयास की वारदात में करीब तीन साल से वांछित आरोपित को हनुमानगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपित की पहचान स्वराज सिंह उर्फ शिवराज सिंह निवासी ०० चक केएसपी जिला हनुमानगढ़ के रूप में हुई है।

प्रभारी सीआइए स्टाफ डववाली उप निरीक्षक राजपाल ने बताया कि 16 जनवरी 2023 को शिकायतकर्ता अमनदीप सिंह उर्फ काला निवासी कालांवाली के बयान पर कि 10 जनवरी को वह अपने दोस्तों परमजीत उर्फ जग्गा निवासी मंडी कालांवाली, दीपक उर्फ दीपू निवासी कालांवाली तथा देवेंद्र उर्फ दीपू निवासी मंडी कालांवाली अदालत सिरसा में पेशी से फारिक होकर उसकी गाड़ी स्कार्पियो में सवार होकर परमजीत उर्फ जग्गा के घर कालांवाली आए थे। ( Kalanwali News Today

 

 

जब वह अपने दोस्तों को घर छोड़कर अपने घर के लिए जाने लगा तो देसू रोड कालांवाली के डीएवी स्कूल मोड के नजदीक एक काले रंग की स्कार्पियो में सवार आरोपितों ने उसका रास्ता रोका। जो वह वहां से वापस अपने दोस्तों के पास गया और उनके साथ अपने घर के लिए जाने लगा ती आरोपितों ने डीएवी स्कूल देसू रोड कालांवाली पर उनकी गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। इतनी देर में एक अन्य गाड़ी में सवार 5-6 व्यक्तियों ने बाहर निकलकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। ( Latest News Dabwali Haryana

 

घायल अवस्था में उन सवको उसके दोस्त मनोज उर्फ मोजी निवासी मंडी कालांवाली ने नागरिक अस्पताल कालांवाली में भर्ती करवाया जहां उसे व परमजीत सिंह को सिरसा रेफर कर दिया व दीपक उर्फ दीपू तथा देवेंद्र उर्फ दीपू को मृत घोषित कर दिया। बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में आरोपित स्वराज सिंह ने आरोपितों के साथ मिलकर इस वारदात की योजना बनाई थी। ( Latest News kalanwali Haryana

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer