---Advertisement---

Hansi News: हांसी में मिला युवक का शव; नहीं हुई मृतक की पहचान

Follow Us
---Advertisement---

Dead body of youth found in Hansi News

Hansi News: हांसी में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से शहर में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक की पहचान नहीं हो पाई थी। मृतक के हाथ पर राजीव सुनीता नाम लिखा हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

लक्ष्य पाइप फैक्ट्री के पास मिला शव

सोमवार को किसी राहगीर ने डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी कि हांसी तोशाम रोड़ पर स्थित लक्ष्य पाइप फैक्ट्री के नजदीक झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हांसी शहर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और बस स्टैंड चौकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। ( Latest News Hansi )

 

हांसी तोशाम रोड़ पर मिला शव

हांसी के तोशाम रोड़ पर मिले शव को लेकर पुलिस छानबीन के बाद घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सीने आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य से एकत्रित किए। लेकिन मृतक के पास कोई ऐसा कागजात नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो पाए परंतु मृतक के हाथ पर राजीव और सुनीता नाम गुद्दे हुए हैं। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के पुलिस थानों में भी इसकी सूचना भेज दी है ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द की जा सके। ( Hansi City News )

 

पुलिस ने आसपास की फैक्ट्री में काम करने वाले कामगारों को भी युवक के फोटो दिखाएं। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक युवक के पास ऐसा कोई नशीला पदार्थ भी बरामद नहीं हुआ और ना ही उसके शरीर पर कोई चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। युवक की मौत कैसे हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। ‌ लेकिन फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में लगी हुई है कि मृतक युवक कौन है और उसका शव झाड़ियों में कैसे पहुंचा।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पुलिस अज्ञात युवक के शव को लेकर अलग-अलग एंगल से मामले की जांच करने में लगी हुई है। हांसी बस स्टैंड चौकी प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि 72 घंटे तक मृतक के शव को हांसी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। ताकि इस दौरान मृतक की पहचान की जा सके।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer