Verification: eefe237ed2c24d7f

सिरसा में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे खुद कर दी जान: रात 2 बजे की घटना; Latest News Sirsa

0 minutes, 5 seconds Read

Latest News Sirsa lower couple suicide by jumping in train

Latest News Sirsa : हरियाणा के सिरसा में बीती रात करीब सवा 2 बजे एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। प्रेमी जोड़े के सुसाइड की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने में जुट गई। रेलवे पुलिस ने दोनों के सुसाइड की पुष्टि कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जम्मू कटरा ट्रेन बठिंडा से सिरसा आ रही थी। जब ट्रेन सिरसा जिले के कलावाली रेलवे पुल के पास रात सवा 2 बजे पहुंची तो एक युवक युवती ट्रेन की चपेट में आ गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती कुछ देर तड़पने के बाद मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने में जुट गई।

 

मृतक युवक की पहचान सिरसा जिले के गांव खतरावा निगम 25 वर्षीय मनप्रीत और युवती की पहचान पक्का शहीदां निवासी 23 वर्षीय केवल के रूप में हुई है। दोनों ही शादीशुदा बताई जा रहे हैं और पिछले 6 महीने से एक दूसरे के संपर्क में आए थे। इसके बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही दोनों गांव में मातम पसर गया।

 

सिरसा की जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 2:30 बजे स्टेशन मास्टर की तरफ से सूचना मिली की ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक और युवती घायल हो गए हैं। सूचना मिलती है जीआरपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। घायल अप को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया। परंतु कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer