Verification: eefe237ed2c24d7f

Road Accident: हिसार में पलटा शराब से भरा ट्रक: बिखरी शराब की बोतलें

0 minutes, 3 seconds Read

Road Accident in Hisar Delhi highway Raipur Marg         

Hisar Road Accident: हिसार दिल्ली हाईवे पर रात रायपुर मोड़ के नजदीक शराब की पेटियों से भरा एक ट्रक पलट गया। जिस कारण सड़क पर शराब की बोतलें बिखर गई। ट्रक चालक को भी चोटें आई। वहां से गुजर रहे राहगीर भी शराब की बोतलें उठाते नजर आए। कोई बोतलें उठा कर ले गया तो कोई पव्वे। कई लोग तो कट्टे में शराब की बोतलें भरकर ले गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रविवार देर शाम तक सड़क पर बिखरी हुई शराब की बोतलों को कर्मचारी उठा रहे थे। वहीं कांच के टुकड़ों को भी हटाया जा रहा था। सड़क के बीच में ट्रक पलटने के चलते हिसार शहर की तरफ से आ रहे वाहनों को सर्विस लाइन से गुजारा जा रहा था। ट्रक चालक बिट्टा ने बताया कि शनिवार को पंजाब के बठिंडा स्थित शराब की फैक्ट्री से 1800 पेटियां लोड की थी। पेटियों को कंपनी के दिल्ली वाले गोदाम में ले जाना था।

 

 

रात करीब 11 बजे दिल्ली हाईवे पर हिसार के रायपुर मोड़ के पास अचानक गाड़ी की स्टेयरिंग राड टूट गई। जिस कारण संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क पर जा पलटा। ट्रक पलटने के कारण सिर और हाथ में चोट आई और अधिकांश पेटियां सड़क पर बिखर गई। जिस कारण काफी मात्रा में शराब की बोतलें टूट गई।

इस बारे में पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। साथ ही कंपनी के अधिकारियों को हादसे के बारे में बताया। सुबह कंपनी से अधिकारी और कर्मचारी आए। फिर शराब की बोतलों को एकत्रित किया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer