WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

पानीपत में इंश्योरेंस ऑफिस में आग, एक्सीडेंट का रिकॉर्ड जला, Panipat Insurance Office Fire

By sunilkohar

Published On:

New India Assurance Office Fire Panipat

---Advertisement---

पानीपत में इंश्योरेंस ऑफिस में आग से जला हादसों का रिकॉर्ड, छुट्टी के दिन कैसे लगी आग?

पुराने बस स्टैंड के पीछे न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में शनिवार रात हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू; नुकसान और आग लगने के कारणों का पता नहीं

Panipat Fire Incident News : हरियाणा के पानीपत में पुराने बस स्टैंड के पीछे स्थित न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में शनिवार रात अचानक आग लग गई। आग से कार्यालय में रखा दुर्घटनाओं से संबंधित रिकॉर्ड जल गया। घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि छुट्टी के दिन बंद पड़े कार्यालय में आग कैसे लगी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


 

जानकारी के अनुसार, शनिवार को कार्यालय में अवकाश था। रात के समय New India Assurance Office Fire Panipat से धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने कंपनी के कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद कार्यालय के सहायक डेवलपमेंट ऑफिसर मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखा एक्सीडेंट से संबंधित रिकॉर्ड जल गया। हालांकि, अभी तक आग से हुए कुल नुकसान का आकलन सामने नहीं आया है।

हादसों से जुड़े रिकॉर्ड को नुकसान, जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

Panipat Fire Incident News
Panipat Fire Incident

न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के सहायक डेवलपमेंट ऑफिसर के अनुसार, शनिवार को कार्यालय बंद था। रात में Insurance Office Fire लगने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। आग से दुर्घटनाओं से संबंधित रिकॉर्ड जलने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल नुकसान की वास्तविक मात्रा स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच

थाना शहर प्रभारी कटार सिंह नैन ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से New India Assurance Office Fire में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि नुकसान की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शिकायत मिलने के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कार्यालय में आग किन परिस्थितियों में लगी और इससे कितना नुकसान हुआ।

Leave a Comment