Rohtak CIA Police disclosure: Chain snatching incidents in four districts exposed, secrets will be revealed in police remand
स्नेचिंग की वारदातों में शामिल आरोपित काबू, रोहतक सहित चार जिलों में देते हैं वारदातों को अंजाम, तीन दिन के रिमांड पर
Rohtak CIA Police टीम ने स्नैचिंग की वारदातों में पर्दाफाश करते हुए चैन स्नैचिंग की शामिल आरोपित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने कई जिलों की वारदात को कबूला है। उसे अदालत में पेशकर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। सीआइए 1 स्टाफ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि माडल टाउन निवासी पूजा की शिकायत आधार केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छह दिसंबर 2022 को पूजा माडल टाउन में पैदल जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आये और पूजा के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। मामले की जांच सीआइए-1 स्टाफ सीनियर उप निरीक्षक विनोद दलाल ने की। जांच के दौरान 21 अक्टूबर को आरोपित अमन निवासी किला मुहल्ला हाल रैनकपुरा को गिरफ्तार किया गया है।
जांच में सामने आया कि आरोपित ने जिला में तीन अन्य वारदात को भी अंजाम दिया है। आरोपित ने अपने मामा के साथ मिलकर जुलाई 2022 में नया बस स्टैंड हुड्डा सिटी पार्क के पास महिला के गले से चेन तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस संदर्भ में आरोपितों के खिलाफ सिविल लाइन में मामला दर्ज है। इसके अलावा आरोपित ने अक्टूबर 2022 में सेक्टर दो में पैदल जा रही महिला के गले से चेन तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में अर्बन अस्टेट थाना में मामला दर्ज है।
उन ्होंने बताया कि क्टूबर 2022 में सिविल अस्पताल के पास एक्टिवा सवार महिला के गले से चेन तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आर्य नगर थाना में मामला दर्ज है। आरोपित पर हत्या के प्रयास की वारदात में गिरफ्तार कर जेल में बंद था। आरोपित 19 अक्टूबर को अदालत के आदेश पर जमानत पर बाहर आया था। आरोपित ने रोहतक के अलावा कैथल, पानीपत, सफीदों में भी स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया हुआ है। आरोपी अपने मामा के साथ मिलकर स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता था।
: