Rohtak double murder in Polangi village: latest News Today
Latest News Today: रोहतक जिले के गांव पोलंगी में दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की दोपहर को दोनों भाइयों के शव एक मकान में क्षति-विक्षत हालत में पड़े हुए मिले। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच मेंजुट गई।
पोलंगी गांव में डबल मर्डर से सनसनी
शुक्रवार के दोपहर बाद आईएमटी थाना रोहतक पुलिस को सूचना मिली कि रोहतक जिले के पोलंगी गांव में गांव से बाहर बने एक बंद पड़े मकान में दो भाइयों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मकान में मिले दोनों शवों की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी। सूत्रों से पता चला है कि लाठी डंडों और ईंटों से हमला करके बेरहमी से हत्या की गई है।

मृतकों की पहचान रोहतक जिले के गांव पोलंगी निवासी कर्मबीर उर्फ बुल्ला व कुलदीप पुत्र जयनारायण के रूप में हुई और दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों सगे भाई हैं और उनके तीन भाइयों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि वीरवार को गांव की एक नाबालिग किशोरी अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। वहीं गांव का ही एक युवक भी अपने घर से गायब है।
लोगों का कहना है कि मृतकों का जानकार युवक गांव की नाबालिग लड़की के साथ भाग गया। शुक्रवार को लड़की के परिजन जब उनके घर पर उलाहना देने के लिए आए तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों व ईंटों से हमला करके दोनों भाइयों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के चेहरे पर ज्यादा गांव हैं।
वीरवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे आईएमटी थाना पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी तो पुलिस और फारेनहाइट टीम गांव में पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और उस मकान को सील कर दिया, जहां से दोनों भाइयों की बेरहमी से हत्या की गई है।
इस संबंध में आईएमटी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पोलंगी गांव में दो सगे भाइयों की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है और इस मामले की तरह तक जाने के लिए आईएमटी थाना सीआईए 2 की टीमें साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। वही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं।
इस संबंध में रोहतक पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया पुलिस को डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लड़की का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है। जल्दी पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।