Verification: eefe237ed2c24d7f

Nagar Palika up pradhan chunav : सिवानी उपाध्यक्ष चुनाव बना चर्चा का विषय, पार्षद निकले भ्रमण पर…

0 minutes, 9 seconds Read

Siwani Nagar Palika up pradhan chunav 2025

Siwani Mandi News : एस.डी.एम.द्वारा सिवानी नगर पालिका के उपप्रधान चुनाव ( Nagar Palika up pradhan chunav ) को लेकर तिथि की घोषणा के साथ ही सिवानी शहर की स्थानीय राजनीति एक बार फिर से गर्मा गई है। बड़ी बात यह है कि तिथि की घोषणा के साथ ही जहां एक ओर शहर में यह चर्चा का विषय बना रहा कि आखिरकार 16 पार्षदों में से सिवानी नगर पालिका का उपप्रधान कौन होगा और तरह-तरह के लोग कयास लगाते रहे। वहीं दूसरी ओर शहर के पार्षदों के एक गुट ने बुधवार सुबह पूर्व वित्त मंत्री जेपी दलाल से मुलाकात की वहीं दूसरी ओर दूसरे गुट के पार्षद भ्रमण पर निकल गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सिवानी नगरपालिका उपप्रधान चुनाव 2025: गुटबाजी तेज, 19 सितंबर को होगा फैसला

गौरतलब है कि 12 मार्च को नगरपालिका चुनाव के नतीजे आने के साथ ही सिवानी नपा प्रधान पद पर वंदना राजेश केडिया द्वारा कब्जा जमाने के साथ ही चुने गए 16 पार्षदों में उपप्रधान पद (Nagar Palika up pradhan chunav) को लेकर आपसी खिगाड़ी पकना शुरू हो गया था। लेकिन उपप्रधान पद के लिए चुनाव के लिए लम्बा इंतजार करने के बाद गत दिवस ही चुनाव अधिकारी यानि एस.डी.एम.द्वारा 19 सितम्बर को इस पर चुनाव करवाए जाने को लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी करने के साथ ही एक बार फिर से सिवानी शहर में इस पद पर कौन सा पार्षद कब्जा जमाएगा इसको लेकर आपसी कयास लगाए जाने शुरू कर दिए थे।

इसी बीच 2 गुटों में विभाजित हुए पार्षदों के एक गुट ने उपप्रधान पर उनके गुट से बनाए जाने की मांग को लेकर बुधवार सुबह पूर्व वित्त मंत्री जेपी दलाल से उनके लोहारू स्थित आवास पर मुलाकात की। बताया जाता है कि इस दौरान इस गुट में 7 पार्षद व शहर के स्थानीय नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। वहीं पालिका के दूसरे गुट के कुछ पार्षदों की Nagar Palika up pradhan chunav से पूर्व सिवानी छोड़ भ्रमण पर जाने की सूचना है।

 

इस संबंध में हरियाणा न्यूज अब तक की टीम ने जब कुछ पार्षदों से सम्पर्क किया तो उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे भ्रमण पर ही निकले हैं और 19 सितम्बर को ही सिवानी शहर में वापिस लौटेंगे। वहीं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सिवानी शहर का अगला उपप्रधान कौन होगा इसको लेकर लोग अपनी-अपनी राय रखते नजर आए। यहां यह बताना उचित होगा कि सिवानी शहर के अधिकतर पार्षद भाजपा पार्टी से जुड़े हैं। ऐसे में पार्टी आलाकमान सीधे रूप से किसी को कोई जवाब नहीं दे रहा बल्कि बताया जाता है कि जातिय समीकरणों के आधार पर ही नपा का आगामी Nagar Palika up pradhan chunav करवाया जा सकता है।

ऐसे में यह भी बताना उचित होगा कि सिवानी शहर के चुने गए पार्षदों की जातिय स्थिति देखें तो कुल 16 पार्षदों में 3 ब्राह्मण, 3 चमार, 2 बिश्नोई, 1 खाती, 1 कुम्हार, 1 अग्रवाल, 1 सोनी, 1 वाल्मिकी, 1 रेगर, 2 जाट समाज से चुने गए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन इस पद पर बाजी मारने में कामयाब रहता है और यह भी देखना काफी महत्वपूर्ण होगा कि इस पद के लिए चुनाव होगा या फिर बीच का रास्ता निकाल कर सर्वसम्मति से इस पद को भरा जाता है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer