Hansi News: उगालन में 90 लीटर अवैध लाहन बरामद, जमीन से निकलीं लाहन की 6 कैनियां
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ) Hansi News : थाना बास पुलिस ने गांव उगालन में दबिश देकर जमीन में दबाकर रखा गया 90 लीटर कच्ची शराब का लाहन बरामद किया है। पुलिस ने यह लाहन आरोपी महिला के घर के पास खाली जगह में कूड़े के नीचे दबा हुआ पाया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान महिला घर पर मौजूद नहीं मिली। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।







