हांसी में साइबर ठगी का खौफनाक खेल: अमेरिका में बैठे ‘दोस्त’ की फर्जी आईडी से किसान को लगाया 4.52 लाख का चूना!
हांसी के गैबीनगर गांव में एक किसान के साथ सोशल मीडिया पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठग ने अमेरिका में रहने वाले दोस्त के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किसान को भारी रकम भेजने का झांसा दिया और वकील के नाम पर अलग-अलग यूपीआई आईडी के जरिए 4.52 लाख रुपये ठग लिए। आखिर कैसे खुला इस शातिर ठगी का राज? पढ़ें पूरी खबर…








