कैथल आज की ताजा खबर | सेरधा में घर में घुसकर हमला, 12 पर केस दर्ज
कैथल आज की ताजा खबर : कैथल जिले के राजौंद क्षेत्र के गांव सेरधा में पुरानी रंजिश के चलते 20 से अधिक लोगों पर घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इसके अलावा घर से सामान और पुत्रवधू के सोने के आभूषण, बालियां व पायल चोरी कर ले गए। पीड़िता पूनम ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूनम ने शिकायत में बताया कि 23 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे आरोपी हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंचे।








