All India VC T20 Cricket Tournament : LUVAS Hisar ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
22वें अखिल भारतीय कुलपति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में लुवास (LUVAS Hisar ) हिसार ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा को 9 विकेट से हराया। डॉ. प्रवीण सांगवान (3 विकेट) और डॉ. सतबीर शर्मा (48* रन) के दमदार प्रदर्शन से टीम ने लगातार छठी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।







