नारनौंद के पाली गांव से खरीदारी करने गई युवती लापता | Narnaund Hansi News
Narnaund Hansi News: नारनौंद उपमंडल के गांव पाली से खरीदारी करने के लिए हांसी गई एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में ( Girl Missing) लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। Narnaund Police ने गुमशुदगी का मामला दर्ज ( Missing Case) कर जांच शुरू कर दी है।







